फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   UP News: Two friend has died and one injured by truck accident in Bijnor

बिजनौर में दर्दनाक हादसा: दो दोस्तों की ट्रक की चपेट में आने से मौत, एक गंभीर रूप से घायल

Wed, 11 May 2022 09:35 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 11 May 2022 09:35 PM IST
सार

दो दोस्तों की हादसे में मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है।

विज्ञापन
UP News: Two friend has died and one injured by truck accident in Bijnor
हादसा

विस्तार

चांदपुर-बिजनौर रोड पर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो की मौत हो गई। एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सीएचसी स्याऊ लाया गया जहां चिकित्सकों ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है। दो की शिनाख्त हो गई है। एक की शिनाख्त की जा रही है। 

विज्ञापन


चांदपुर में एलआईसी ऑफिस के पास सड़क निर्माण का काम चल रहा है। बिजनौर की ओर जा रहे लकड़ी से भरे ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। घायलों को सीएचसी स्याऊ लाया गया, जहां चिकित्सकों ने दो को मृतक घोषित कर दिया। एक को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: दुखों का पहाड़: तीन बहनों के इकलौते भाई की तड़प-तड़पकर मौत, मासूम के सिर से उठा पिता का साया, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि मृतकों में एक की थाना स्योहारा के गांव हलदुआ रामपुर निवासी इदरीश के रूप में पहचान हुई है। जबकि दूसरे मृतक की पहचान नहीं हुई है। घायल थाना नौगावा सादात के गांव याहियापुर निवासी है। वहीं पुलिस ने ट्रक को पकड़ लिया है।

यह भी पढ़ें: अनुसूचित जाति के अपमान का बड़ा मामला: अब चंद्रशेखर आजाद पहुंचे गांव, जमकर हुई नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed