{"_id":"60faacbe8ebc3e582672c279","slug":"up-news-tusker-elephant-have-attacked-on-forest-sub-inspector-and-damaged-bike-in-amangarh-of-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: जंगली हाथी ने बोला हमला, वन दरोगा ने भागकर बचाई जान, बाइक को तोड़ डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर: जंगली हाथी ने बोला हमला, वन दरोगा ने भागकर बचाई जान, बाइक को तोड़ डाला
Fri, 23 Jul 2021 05:19 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 23 Jul 2021 05:19 PM IST
सार
टस्कर हाथी ने वन दरोगा पर हमला कर दिया। इस दौरान दरोगा ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। हाथी ने दरोगा की बाइक को तोड़ डाला है।
विज्ञापन
बिजनौर में हाथी ने बाइक को तोड़ डाला।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बिजनौर के रेहड़ क्षेत्र के अमानगढ़ वन रेंज में गश्त से लौट रहे एक वन दरोगा पर जंगली टस्कर हाथी ने हमला कर दिया। दरोगा ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई लेकिन हाथी ने बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया है। वहीं सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे वनकर्मियों ने किसी तरह हाथी को भगाया। इसके बाद घायल दरोगा को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
अमानगढ़ टाइगर रिजर्व रेंज में तैनात वन दरोगा अकबर अली गुरुवार की शाम वन रेंज से गश्त करके अपनी बाइक से मकौनिया चौकी पर लौट रहे थे। इसी दौरान मकौनिया सेक्शन में अचानक एक टस्कर हाथी ने वन दरोगा पर हमला कर दिया। हाथी ने दरोगा की बाइक को भी तोड़ डाला। इसके बाद दरोगा ने किसी तरह जान बचाई और फोन कर वन कर्मियों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
सूचना पाकर मौके पर पहुंचे वनकर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर हाथी को भगाया। वहीं घायल दरोगा को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। रेंजर राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि पूर्व में भी एक टस्कर हाथी रेंज स्टाफ पर हमले का प्रयास कर चुका है। हाथी के व्यवहार को देखते रेंज स्टाफ को अकेले गश्त नहीं करने और सावधन रहने को कहा गया है।
विज्ञापन