फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   UP News: Truck accident in Bijnor and one youth injured

दर्दनाक हादसा: एक घंटे तक ट्रक के नीचे फंसा रहा युवक, भयावह मंजर देख कांप गई लोगों की रूह

Mon, 24 Jan 2022 02:01 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 24 Jan 2022 02:01 PM IST
सार

बिजनौर में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक युवक बाइक सहित ट्रक के नीचे फंस गया। युवक करीब एक घंटे तक ट्रक के नीचे फंसा रहा। कड़ी मशक्कत के बाद युवक को बाहर निकाला गया।

विज्ञापन
UP News: Truck accident in Bijnor and one youth injured
युवक को ट्रक के नीचे से निकालते पुलिकर्मी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

जाको राखे साइयां मार सके ना कोई...। यह कहावत उस वक्त चरितार्थ हो गई, जब ट्रक के नीचे फंसा युवक एक घंटे बाद भी जिंदा निकल आया। हालांकि पहिए के नीचे पैर फंसा होने के कारण उसे चोट आई है।इसके बाद घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी चुनाव: मेरठ में अमित शाह बोले- विधायक-मंत्री नहीं, मोदी का चेहरा देखकर करें वोट, पढ़िए गृहमंत्री का पूरा भाषण
विज्ञापन


बताया गया कि रविवार देर रात लगभग नौ बजे मालती नगर कॉलोनी में रहने वाला 30 वर्षीय आदित्य बाइक से जा रहा था। जैसे ही वह मेरठ-पौड़ी हाईवे रोड पर मित्तल पेट्रोल पंप के सामने पहुंचा तभी सामने से आ रहे ट्रक के नीचे बाइक सहित जा घुसा। ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रक रोक दिया। वहीं मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक को ट्रक के नीचे से निकाला। युवक को ट्रक से निकालने में करीब एक घंटे का वक्त लगा। हालांकि युवक के पैर में गंभीर चोट लगी है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें: यूपी: केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान के नाम से वीडियो वायरल, ब्राह्मण समाज को किया जा रहा भ्रमित, ये है मामला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed