{"_id":"618fe32c69e7846b16311127","slug":"up-news-three-people-have-died-in-road-accident-in-bijnor-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों का कहर: एक किशोर समेत तीन लोगों ने रास्ते में तोड़ा दम, परिवारों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों का कहर: एक किशोर समेत तीन लोगों ने रास्ते में तोड़ा दम, परिवारों में मचा कोहराम
Sat, 13 Nov 2021 09:39 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 13 Nov 2021 09:39 PM IST
सार
बिजनौर जिले में शनिवार को कई परिवारों पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा। यहां दो अलग-अलग हादसों में एक किशोर सहित तीन लोगों की मौत हो गई। तीनों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त हुई बाइक।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले शनिवार को दो अलग-अलग हादसों में तीन की जान चली गई। बताया गया कि सड़क दुर्घटना में 14 वर्षीय किशोर समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन
थाना नगीना देहात क्षेत्र में रायपुर-टांडामाईदास मार्ग पर गांव कोटकादर के समीप महिंद्रा पिकअप वाहन की टक्कर में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल भिजवाया। वहीं रास्ते में ही दोनों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान लालवाला निवासी समीर और टांटामाईदास निवासी आदिल के रूप में हुई है। पिकअप वाहन चालक फरार हो गया। पुलिस ने पिकअप वाहन को कब्जे में लेकर मुकदमा पंजीकृत किया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: भयावह हादसे की दर्दनाक तस्वीरें: पलभर में चकनाचूर हुआ दरोगा बनने का सपना, एक झटके में चार की मौत, उजड़ गया परिवार
विज्ञापन
उधर, मंडावली क्षेत्र के गांव मीरमपुर बेगा के निकट एनएच-74 पर कार की टक्कर से 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। मंडावली निवासी सुनील का 14 वर्षीय पुत्र रितिक धान कुटाई के लिए गांव मीरमपुर बेगा की चक्की पर गया था। साइकिल से सड़क पार करते समय भागूवाला की दिशा से आ रही काले रंग की कार ने साइकिल सवार रितिक को टक्कर मार दी, जिसमें रितिक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस के माध्यम से नजीबाबाद भिजवाया। रास्ते में किशोर की मौत हो गई। चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया।
यह भी पढ़ें: मर्डर की तस्वीरें: सराफ को दिनदहाड़े चाकू से गोदकर मार डाला, सामने आई अनैतिक संबंध की बात, खौफनाक है वारदात