फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   UP News: Saw Akshay Kumar's film and became priest Shivmanath from Sanwar Hussain.

UP News: अक्षय कुमार की फिल्म देखी और बन गया सनव्वर हुसैन से पुजारी शिवमनाथ

Wed, 11 Sep 2024 12:34 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 11 Sep 2024 12:34 AM IST
सार

पंडित शिवमनाथ के रूप में मंदिर में रह रहे सनव्वर हुसैन ने अक्षय कुमार की एक फिल्म से प्रेरित होकर पुजारी का चोला ओढ़ा। ग्रामीणों ने जब यह बात बताई तो हर कोई हैरान रह गया। 

विज्ञापन
UP News: Saw Akshay Kumar's film and became priest Shivmanath from Sanwar Hussain.
शिवमनाथ उर्फ सनव्वर हुसैन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर के शेरकोट क्षेत्र के गांव तिपरजोत में पुजारी बनकर रह रहे सनव्वर की कहानी भी पूरी फिल्मी मालूम पड़ती है। ग्रामीणों का कहना है कि जब उन्होंने सनव्वर हुसैन से सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि वैसे तो वह हिंदू धर्म अपना चुका है, लेकिन उसे अक्षय कुमार की एक फिल्म को देखकर भी प्रेरणा मिली। 
विज्ञापन

 

अक्षय कुमार की सुपरहिट फिल्म जौली एलएलबी पार्ट टू साल 2017 में रिलीज हुई थी। इसमें अक्षय एक वकील बने हैं, जो कटघरे में साधू के वेश में खड़े एक व्यक्ति से इस कदर चतुराई से पूछताछ करते हैं कि वह खुद बता देता है कि वह हिंदू नहीं, बल्कि मुसलमान है। 
तिपरजोत के कुछ ग्रामीणों ने बताया कि काफी समय से उन्हें शक था कि शिवमनाथ को लेकर कुछ गड़बड़ जरूर है। उन्होंने उससे पूछताछ की तो पहले तो वह जौली एलएलबी फिल्म की तरह बात को टालता रहा, झूठ बोलता रहा, मगर जब उसे पुलिस को बुलाने की धमकी दी गई तो उसने सच उगल दिया। उसने यह भी बताया कि उसने अक्षय कुमार की फिल्म 2017 में देखी थी, जबकि 2018 में उसने पुजारी का चोला ओढ़ लिया है। इस बात में कितनी सच्चाई है, इस बारे में पुलिस की जांच के बाद ही पुष्टि हो सकेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

नगीना समेत कई जगह के मंदिरों में रह चुका
अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि आरोपी जिला रामपुर के थाना स्वार के गांव मसवासी का निवासी सन्नवर हुसैन पुत्र अफसर अली है। उसका कहना है कि साल 2018 में उसने मुस्लिम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म अपना लिया था। नगीना समेत कई स्थानों पर मंदिर में वह रह चुका है। छह माह से इस मंदिर में पुजारी बनकर रह रहा था। उसके पास से जो आधार मिला है, उसें उसका नाम सनव्वर हुसैन, पिता का नाम अफसर अली, पता कुंडा, जिला उधमसिंह नगर उत्तराखंड लिखा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed