फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   UP News: Roadways bus collided with bullock cart and fire break out in another bus in Bijnor

रात में दर्दनाक हादसा: रोडवेज की बैलगाड़ी से भीषण टक्कर, पीछे आ रही बस में लगी भयंकर आग, मचा कोहराम

Thu, 05 May 2022 09:39 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 05 May 2022 09:39 PM IST
सार

रोडवेज बस की बैलगाड़ी से भीषण टक्कर हो गई। वहीं बचाने के प्रयास में दूसरी बस अनियंत्रण होकर सड़क किनारे पलट गई। इसके बाद बस में भीषण आग लग गई और सड़क पर कोहराम मचा गया।

विज्ञापन
UP News: Roadways bus collided with bullock cart and fire break out in another bus in Bijnor
बस में लगी भीषण आग। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बिजनौर जनपद में अफजलगढ़ के गांव शिवपुरी में सत्संग घर के पास रोडवेज बस ने बैलगाड़ी को टक्कर मार दी। इस हादसे में बैलगाड़ी चालक व एक अन्य यात्री घायल हो गए। वहीं बैलगाड़ी में जुड़े एक बैल की मौके पर मौत हो गई। घायलों को राहगिरों की मदद से उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहीं रोडवेज बस के पीछे चल रही अन्य प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी और बस में आग लग गई। जब तक आग बुझाने का प्रयास किया गया, तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रोडवेज बस जसपुर से अफजलगढ़ की ओर आ रही थी। वहीं सामने से आ रही बैलगाड़ी से रोडवेज बस की टक्कर हो गई। जिसमें बैलगाड़ी चालक जिक्रीवाला निवासी गणेश व बस में सवार जालंधर पंजाब निवासी अर्शदीप पुत्र जगजीत सिंह घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से अर्शदीप को गंभीर हालत होने के चलते प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: स्पा सेंटर में छापा पड़ते ही मची भगदड़, पुलिस ने चार युवतियों संग युवकों को पकड़ा, सामने आई ये बड़ी बात
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं रोडवेज बस के पीछे चल रही प्राइवेट बस का चालक भी नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे गड्ढे में गिर गई। शॉर्ट सर्किट के चलते प्राइवेट बस में आग लग गई। गनीमत रही की प्राइवेट बस में मौजूद सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया। वहीं रोडवेज बस की भी अन्य सवारी को निकाला गया।

यह भी पढ़ें: बड़ी खबरें: ड्रग्स माफिया का आलीशान बंगला कुर्क, बसपा पूर्व मंत्री याकूब के घर चस्पा नोटिस, पढ़िए पूरा अपडेट

उधर, सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया। हालांकि आग पर काबू पाने से पहले ही बस व यात्रियों का सभी समान पूरी तरह जलकर राख हो गया। वहीं हादसे के दौरान दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। हादसे के कारण करीब आधा घंटा से अधिक मार्ग बाधित रहा। इसके बाद मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने यातायात सुचारू कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed