फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   UP News: Road construction has resumed after investigation in Bijnor

आखिर होने लगा निर्माण: खूब सुर्खियों में रहा था ये मामला, शिलान्यास के दौरान नारियल नहीं टूट गई थी सड़क

Fri, 25 Mar 2022 11:43 AM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 25 Mar 2022 11:43 AM IST
सार

बिजनौर में सड़क का शिलान्यास करने के दौरान सड़क टूटने का मामला खूब सुर्खियों में रहा था। जांच के बाद अब फिर से सड़क का निर्माण शुरू हो गया है।

विज्ञापन
UP News: Road construction has resumed after investigation in Bijnor
बिजनौर में सड़क का निर्माण शुरू। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में नारियल से टूटी सड़क का निर्माण अब फिर से होने लगा है। करीब चार किलोमीटर तक सड़क बना ली गई है, जबकि बाकी दूरी में दो से तीन दिन में निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। दरअसल, इस सड़क का निर्माण जांच के दायरे में आने के कारण निर्माण कार्य रोक दिया गया था। अब अफसरों की हरी झंडी मिलने के बाद सड़क बनाई जाने लगी है। 

विज्ञापन


गुरुवार को नहटौर शाखा नहर की पटरी पर सड़क का निर्माण जारी रहा। सिंचाई विभाग के अभियंताओं की मौजूदगी में सड़क का निर्माण कराया गया। बता दें कि एक करोड़ 16 लाख की लागत से करीब सात किलोमीटर लंबी नहर पटरी सड़क बनाई जानी थी। जिसमें सात सौ मीटर के हिस्से में सड़क बनाकर शिलान्यास कराया गया। दो दिसंबर 2021 को सदर विधायक सुचि मौसम चौधरी सड़क का शिलान्यास के पहुंचीं। उन्होंने नारियल तोड़ना चाहा तो सड़क टूट गई, जबकि नारियल नहीं टूटा था। सदर विधायक ने सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर दिए, उस समय सड़क का निर्माण रुक गया और मामले की जांच बैठी। 
विज्ञापन


तीन टीमों ने इस सड़क निर्माण की जांच की। निर्माण सामग्री के नमूने लोक निर्माण विभाग की लैब भी भेजे गए। अब जांच पूरी हो चुकी है। उधर, सिंचाई विभाग के अफसरों की हरी झंडी मिलने के बाद सड़क का निर्माण चालू कराया गया है। करीब चार किलोमीटर तक सड़क बना ली गई है, बाकी निर्माण दो से तीन दिन में पूरी हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बड़ी उपलब्धि: मेरठ के शीशराम ने जीता पीएम मोदी का दिल, दिलचस्प है सेना के टैंक ठीक करने से पद्मश्री तक का सफर, तस्वीरें


चौकन्ना दिखाई दे रहा सिंचाई विभाग
नारियल कांड के बाद सड़क की बार-बार जांच हुई। अब दोबारा से निर्माण शुरू हुआ तो विभाग पहले ही चौकन्ना है। इस बार निर्माण के साथ-साथ निर्माण सामग्री की गुणवत्ता जांचने के लिए लैब में नमूने भेजे जा रहे हैं। जिससे कोई भी सवाल खड़ा होने पर लैब की जांच रिपोर्ट का हवाला दिया जा सके। नारियल कांड के बाद मामले में जेई और एई निलंबित हो गए थे। 

यह भी पढ़ें: रुला देंगी ये तस्वीरें: आखिर मासूम ने किसी का क्या बिगाड़ा था, खौफनाक तरीके से उतारा मौत के घाट, नहीं कांपे हत्यारों के हाथ

नहटौर शाखा नहर की पटरी पर सड़क का निर्माण हो रहा है। करीब चार किलोमीटर तक सड़क बना ली गई है, इस महीने ही निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। सड़क के निर्माण में सभी मानकों का ध्यान रखा जा रहा है। - सुशील कुमार, सहायक अभियंता सिंचाई विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed