{"_id":"616d8ed6e254aa5e523f1055","slug":"up-news-rivers-have-come-in-spate-and-people-are-facing-problems-due-to-incessant-rains-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश बनी आफत: बिजनौर में नदियों का जलस्तर बढ़ा, टूटा कई गांवों का संपर्क, मुश्किल में हजारों लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश बनी आफत: बिजनौर में नदियों का जलस्तर बढ़ा, टूटा कई गांवों का संपर्क, मुश्किल में हजारों लोग
Mon, 18 Oct 2021 08:42 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 18 Oct 2021 08:42 PM IST
सार
बिजनौर जिले में लगातार हो रही बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। वहीं नदियों का जलस्तर बढ़ने से गांवों का संपर्क टूट गया। इससे कई गांवों के हजारों लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
बिजनौर में उफान पर नदियां।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर जनपद के बढ़ापुर में दो दिन से लगातार हो रही बारिश से कस्बे के तीन ओर बहने वाली नदियों का जलस्तर बढ़ गया। इससे बढ़ापुर का क्षेत्र के दर्जनों गांवों से संपर्क कटा रहा। निजी स्कूलों में बारिश के कारण बच्चों की छुट्टी कर दी गई। सरकारी स्कूल-कॉलेज खुले, लेकिन उनमें छात्र-छात्राओं की उपस्थिति बेहद कम रही।
विज्ञापन
वहीं पहाड़ों पर हो रही बारिश के चलते रामगंगा बांध का जलस्तर 362.300 मीटर पहुंच गया। बताया गया कि बांध से पानी की निकासी बढ़ाई गई है। 1500 के स्थान पर 1935 क्यूसेक पानी पावर हाउस को दिया जा रहा। इसके अलावा रामगंगा पावर हाउस में बिजली उत्पादन 35 मेगा वाट से बढ़ाकर 45 मेगावाट शुरू किया। अभी पहाड़ों पर बारिश जारी है।
विज्ञापन
बढ़ापुर-नगीना मार्ग पर कई स्थानों पर जलभराव से वाहनों का आवागमन बाधित रहा। क्षेत्र की नकटा नदी का जलस्तर बढ़ने से बढ़ापुर-कुंजेटा मार्ग स्थित रपटे पर पानी आ जाने पर कस्बे की पश्चिम दिशा के गांव कुंजेटा, मुकंदपुर राजमल व नूरपुर अरब के रपटे पर अत्यधिक पानी आ जाने पर नूरपुर अरब, सादातपुर गढ़ी, चिलकिया, इस्लामगढ़, भाऊवाला, जमालपुर ढीकली, सारंगवाला समेत दर्जनों गांवों का बढ़ापुर से संपर्क कटा रहा। वहीं, क्षेत्र की पहाड़ा नदी का जलस्तर बढ़ने पर कस्बे का गांव सरदारपुर छायली, बहेड़ी, काशीवाला, रामजीवाला आदि कई गांवों से संपर्क कटा रहा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मेरठ: छात्रों की फीस के 50 लाख ले उड़ा एमपीएस का क्लर्क, अभिभावकों को स्कूल ने भेजे नोटिस तो खुला मामला
गुलाह व नकटा नदी का पानी मोहल्ला हरिजन बस्ती के कई घरों व क्षेत्र के कई गांवों में पहुंच गया, जिससे ग्रामीणों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर पशु भी पानी में बह गए, जिनमें से गुलाह नदी के पानी में कहीं से बहकर आ रही एक गाय को मोहल्ला गडरियान के दो युवकों ने नदी से बाहर निकाला। कस्बे के मोहल्ला गडरियान स्थित पशु चिकित्सालय में भी गुलाह नदी का पानी घुस गया। बारिश से जनजीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त रहा।
यह भी पढ़ें: मिशन 2022: मेरठ में असदुद्दीन ओवैसी की रैली की तैयारी तेज, शाहिद अखलाक जल्द ले सकते हैं बड़ा फैसला