फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Ganga Expressway alignment finalized; preparations for land acquisition underway.

Bijnor News: गंगा एक्सप्रेस वे का एलाइनमेंट फाइनल, जमीन अधिग्रहण की तैयारी

Fri, 21 Aug 2026 01:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Ganga Expressway alignment finalized; preparations for land acquisition underway.
- यूपीडा ने प्रशासन ने जमीनों के राजस्व अभिलेख और नक्शे किए तलब
विज्ञापन

- बिजनौर 117 गांव होकर गुजरेगा एक्सप्रेव-वे
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। बिजनौर के 117 गांव की जमीनों से होकर गुजरने गंगा एक्सप्रेस-वे को धरातल पर उतारने की कवायद तेज हो चुकी है। इसका एलाइनमेंट फाइनल हो चुका है। अब जमीन के अधिग्रहण को लेकर तैयारी चल रही है। इसी क्रम में जमीनों के राजस्व अभिलेख और नक्शा आदि को यूपीडा ने तलब किया है।

गंगा एक्सप्रेस-वे बिजनौर, अमरोहा के 179 गांवों से होकर गुजरेगा। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में गंगा एक्सप्रेस-वे की 146.240 किलोमीटर लंबाई बढ़ाई जा रही है। इसमें अमरोहा के 62, बिजनौर के 117, हरिद्वार के 25 गांव चिह्नित हैं। बिजनौर की बात करें तो बिजनौर, नजीबाबाद, चांदपुर तहसील के गांव गंगा एक्सप्रेस-वे में आएंगे। इसमें बिजनौर तहसील के सर्वाधिक 60, चांदपुर के 35 और नजीबाबाद के 22 गांवों की सूची यूपीडा ने जारी की थी। जहां से गंगा एक्सप्रेस निकालना उन खेत और जमीनों को चिह्नित करने के साथ साथ एलाइनमेंट भी फाइनल कर दिया गया है। इसके साथ ही राजस्व विभाग से जमीन के संबंध में जानकारी मांगी गई है। ताकि अधिग्रहण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सके।
विज्ञापन



पांच जगहों पर बनाए जाएंगे जंक्शन
बिजनौर में पांच जगहों पर एक्सप्रेस-वे पर उतरने और चढ़ने के लिए जंक्शन बनाए जाएंगे। इसमें बिजनौर चांदपुर मार्ग पर गांव उलेढ़ा के पास जंक्शन बनेगा। इसके बाद विदुरकुटी को जोड़ने के लिए भी बड़ा जंक्शन बनाया जाएगा। फिर बिजनौर नूरपुर मार्ग पर गोलबाग के पास जंक्शन बनाया जाना है। बिजनौर नगीना मार्ग पर वीकेआईटी के पास और बिजनौर-मंडावली रोड पर चंदक में रेलवे फाटक से थोड़ा आगे जंक्शन बनाया जाएगा। उधर, मेरठ पौड़़ी नेशनल हाईवे पर कोई जंक्शन नहीं रहेगा। इस हाईवे पर आने जाने वाले वाहन वीकेआईटी कॉलेज के पास ही एक्सप्रेस वे पर प्रवेश कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-- वर्जन
अभी प्रक्रिया चल रही है। तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। जल्द ही जनपद के अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। - राकेश गुप्ता, नामित अधिकारी, यूपीडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed