{"_id":"66d6eb6e3bdac2fa590cee23","slug":"up-news-immoral-activities-going-on-in-hotels-of-bijnor-girls-keep-coming-and-going-throughout-the-day-2024-09-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: बिजनौर के होटलों में चल रहा अनैतिक कार्य, दिनभर लगा रहता है लड़कियों का आना-जाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: बिजनौर के होटलों में चल रहा अनैतिक कार्य, दिनभर लगा रहता है लड़कियों का आना-जाना
Tue, 03 Sep 2024 04:28 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Tue, 03 Sep 2024 04:28 PM IST
सार
भाकियू अराजनैतिक ने आरोप लगाया है कि बिजनौर जिले के धामपुर औन नहटौर के होटलों में गलत काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भाकियू अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं ने बिजनौर जिले के धामपुर और नहटौर क्षेत्र में संचालित कई होटलों में अनैतिक क्रियाकलापों के संचालन का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
Trending Videos
जिला उपाध्यक्ष दुष्यंत राणा का कहना है कि क्षेत्र में कई होटल ऐसे हैं, जिनमें दिन भर बाहरी युवक-युवतियों का आवागमन लगा रहता है। सीओ को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई करने और होटलों को बंद कराने की मांग की गई। ज्ञापन सौंपने वालों में दर्शन सिंह, तेजवीर सिंह, शोवीर सिंह, धर्मवीर सिंह, चेतन चौहान, सुनील कुमार, अजयपाल सिंह आदि शामिल रहे।