फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   UP News : Guldar attack on a farmer and fear in peoples in Bijnor district

UP: बिजनौर में नहीं थम रहा गुलदार का आतंक, फिर एक किसान पर हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में किया भर्ती

Sun, 02 Jul 2023 03:17 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Sun, 02 Jul 2023 03:17 PM IST
सार

UP News : बिजनौर में गुलदार का आतंक नहीं थम रहा है। गुलदार ने फिर एक किसान पर हमला कर दिया। किसान को गंभीर हालत के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
UP News : Guldar attack on a farmer and fear in peoples in Bijnor district
गुलदार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर के मंडावर में आम के बाग में रखवाली कर रहे वृद्ध पर गुलदार ने हमला कर दिया। गुलदार के हमले से घायल हुए वृद्ध को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


गांव सीमला कला निवासी वृद्ध करण सिंह मंडावर दयालवाला मार्ग पर गांव देवीदासवाला के निकट आम के बाग की रखवाली करता है। शनिवार की शाम करण सिंह बाग से अपने घर खाना खाने जा रहा था। तभी गन्ने के खेत से निकलकर गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। हमला होता देख वृद्ध ने शोर मचा दिया और शोर सुनकर गुलदार खेतों की ओर भाग गया। गुलदार के हमले में करण सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में करण सिंह को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बेसहारा हुईं तीन बेटियां: पति की हत्या कर पत्नी गई जेल, बेटी बोली- मम्मी कहती थी पापा को रास्ते से हटा देंगे

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, गुलदार के हमले के बाद ग्रामीणों में भय व्याप्त हो गया है। ग्रामीणों के अनुसार, लगभग तीन वर्ष पूर्व क्षेत्र में गुलदार के हमलों में कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी। ग्रामीणों ने बताया कि घटनास्थल के आसपास काफी लंबे समय से गुलदार को देखा जा रहा है, मगर उसने आज तक किसी पर हमला नहीं किया था। लेकिन इस घटना के बाद ग्रामीणों में भय है। 

यह भी पढ़ें: कलेजा चीर रही ये वारदात: बेड पर पड़ी थी लाश, बच्चे रोते हुए बोले- मम्मा उठ जाओ, हमारे लिए नाश्ता कौन बनाएगा

ग्रामीणों को शक है कि गुलदार फिर से किसी पर हमला न कर दे। ग्रामीणों की मांग है कि वन विभाग जल्द से जल्द पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ लें। जिससे आगे की घटनाओं को रोका जा सके। उधर, वन विभाग गुलदार द्वारा हमला करने की घटना से अनजान बना बैठा है। वन दरोगा मदनपाल सिंह ने बताया कि ऐसा कोई मामला संज्ञान में नहीं है। जांच कर गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed