{"_id":"68277bcfebb9d56c9f09b5bb","slug":"up-news-encounter-in-bijnor-miscreants-car-fell-into-canal-constable-drowned-in-canal-to-catch-it-died-2025-05-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: बिजनौर में मुठभेड़, नहर में गिरी बदमाशों की कार, पकड़ने के लिए कूदे सिपाही की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: बिजनौर में मुठभेड़, नहर में गिरी बदमाशों की कार, पकड़ने के लिए कूदे सिपाही की मौत
Fri, 16 May 2025 11:25 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Fri, 16 May 2025 11:25 PM IST
सार
पुलिस पर फायरिंग करके भाग रहे बदमाशों की कार सालमाबाद भरेरा के पास नहर में गिर गई। उन्हें पकड़ने के लिए दो बदमाश नहर में कूदे। इसी बीच बिजली का खंभा टूटकर नहर में गिर गया। करंट की चपेट में दो सिपाही आ गए। एक सिपाही मनोज की मौत हो गई।
विज्ञापन
नहर में गिरी कार और मौके पर पुलिस व लोग।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फायरिंग करते हुए भाग रहे कार सवार बदमाशों की घेराबंदी में दो सिपाही नहर में डूब गए। उन्हें पानी से निकाल लिया गया, लेकिन एक सिपाही मनोज की मौत हो गई। मौका ए वारदात से पुलिस ने एक बदमाश को पकड़ा है।
विज्ञापन
सिपाही मनोज की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार देर शाम नगीना रोड चक्कर चौराहे के पास कार सवार कुछ युवकों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसी बीच पास में ही खड़ी डायल 112 की गाड़ी ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। तभी बदमाश नगीना रोड की ओर भाग निकले। इसके साथ ही पुलिस की एक और गाड़ी ने उनका पीछा किया।
यह भी पढ़ें...
Saharanpur: पाकिस्तान से कनेक्शन की आशंका में हिरासत में लिया इमाम, जानें जांच में क्या आया सामने
यह भी पढ़ें...
Saharanpur: पाकिस्तान से कनेक्शन की आशंका में हिरासत में लिया इमाम, जानें जांच में क्या आया सामने
विज्ञापन
विज्ञापन
तभी सालमाबाद भरेरा के पास से गुजर नहर की पटरी की ओर बदमाश मुड़ गए। दोनों ओर से घिरता देख बदमाशों ने गाड़ी को नहर की तरफ मोड़ दिया। बदमाशों की गाड़ी हाई टेंशन लाइन के खंभे से जा टकराई और नहर में जा गिरी।
पीछे से आ रहे पुलिसकर्मी मनोज और गंगाराम भी नहर में कूद गए। इसी बीच हाई टेंशन लाइन का एक तार टूट कर नहर में आ गिरा। पानी में करंट फैलने के कारण दोनों पुलिसकर्मी गंभीर रूप से झुलस गए। आननफानल में बिजली आपूर्ति बंद कराई गई और पुलिस ने दोनों ही पुलिस कर्मियों को पानी से बाहर निकाल लिया और अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिसकर्मी मनोज की अस्पताल में मौत हो गई। मनोज पुत्र बिजेंद्र सिंह बागपत के छपरौली स्थित हैबा गांव के रहने वाले थे।
उधर ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू की। एक बदमाश को पुलिस ने दबोच लिया। घायल हालत में मिले बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही मौके पर एसपी सिटी संजीव बाजपेई और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच की।