फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   UP News: Bijnor Police will inquiry to a gang of children thief and this was arrested in Aligarh

यूपी: अलीगढ़ से पकड़े गए बच्चा चोरी गैंग पर अब ये शक, पूछताछ में खुल सकता है बड़ा राज

Tue, 27 Jul 2021 10:48 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 27 Jul 2021 10:48 PM IST
सार

अलीगढ़ से पकड़े गए बच्चा चोरी गैंग पर यह भी शक हुआ है। गैंग के सदस्यों से पूछताछ में बड़ा राज खुल सकता है।

विज्ञापन
UP News: Bijnor Police will inquiry to a gang of children thief and this was arrested in Aligarh
बिजनौर पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

नि:संतान दंपत्तियों को बच्चा चोरी करके बेचने वाले गैंग ने तो कहीं नहटौर से आठ माह पूर्व एक बालिका बेटी को अगवा नहीं किया था। इस बालिका का पता लगाने में पुलिस अभी तक नाकाम रही है। अलीगढ़ में पकड़े गए गैंग का बच्चा चोरी करने का तरीका भी नहटौर से महिला से छीनी बालिका जैसा है। बिजनौर पुलिस अब इस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। गैंग के सदस्यों से इस बारे में पुलिस कोर्ट से अनुमति लेकर पूछताछ करेगी। 

विज्ञापन


मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के थाना सराई निवासी महिला सुमित्रा देवी झालू में रहकर आसपास के इलाकों में भीख मांगती थी। दस नवंबर 2020 को महिला अपनी चार माह की बच्ची के साथ नहटौर में भीख मांगने आई थी। इस दौरान एक बाइक सवार युवक अपनी बुर्का पहने महिला के साथ भिखारिन महिला की बच्ची को छीनकर ले गया। पुलिस की तमाम कोशिश के बाद भी बच्ची नहीं मिली। भिखारिन महिला बच्ची के नहीं मिलने पर मायूस होकर अपने घर मध्य प्रदेश लौट गई। अलीगढ़ पुलिस ने बच्चा चोरी करने वाले गैंग को दबोचा हैं। गैंग में शामिल नौ महिलाओं समेत 16 लोग पकड़े गए हैं। 
विज्ञापन


इस गैंग के पास से पांच बच्चे मिले हैं। गैंग बच्चों को चोरी करके नि:संतान दंपत्तियों को बेच देता था। पुलिस को शक है कि अलीगढ़ में दबोचे गैंग तो कहीं नहटौर से भिखारिन की बच्ची को छीन कर नहीं ले गया था। पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई हैं। नहटौर से अगवा हुई बच्ची के मामले की विवेचना क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर कांति प्रसाद शर्मा कर रहे हैं। उनके मुताबिक, अलीगढ़ में पकड़े गए गैंग का चालान हो गया है। न्यायालय से अनुमति लेकर बच्ची के बारे में उनसे पूछताछ की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह के मुताबिक, एसपी पूर्वी को निर्देश दिए गए हैं कि वह अलीगढ़ पुलिस से संपर्क करके इस बारे में पता करे। गैंग के सदस्यों से इस बारे में अनुमति लेकर पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed