फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   UP News: Bijnor police has arrested of accused in kidnapping case of boy

यूपी: आखिर दबोचा गया अपहरण करने वाला राजन, मुक्त कराया अपहृत किशोर, मांगी थी 15 लाख की फिरौती

Sat, 24 Jul 2021 09:09 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 24 Jul 2021 09:09 PM IST
सार

किशोर का अपहरण करने वाला आरोपी राजन दबोचा गया है। साथ ही पुलिस ने अपहृत किशोर भुवनेश्वर कुमार को मुक्त कराया है।

विज्ञापन
UP News: Bijnor police has arrested of accused in kidnapping case of boy
बिजनौर पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

स्वाट व सर्विलांस टीम और धामपुर पुलिस ने 15 लाख रुपये की फिरौती के लिए ऋषिकेश से अपहृत किशोर भुवनेश्वर कुमार को रोडवेज बस स्टैंड से मुक्त करा लिया है। पुलिस ने अपहरण करने वाले राजन उर्फ भोला को भी दबोच लिया हैं। 

विज्ञापन


भुवनेश्वर (13 वर्ष) उत्तराखंड के ऋषिकेश थाना क्षेत्र के कस्बा भट्टोवाला निवासी गोपाल कृष्ण कुकरेती का पुत्र है और उसका शनिवार को दिन में 12 बजे अपहरण कर लिया गया। वह कक्षा आठ का छात्र हैं। गिरफ्तार अपहरणकर्ता राजन बिहार के सरेयावृद्घि टोला पूर्वी चम्पारण का रहने वाला है और टाइल्स लगाने का काम करता था। उसने परिजनों से मोबाइल पर भुवनेश्वर को छोड़ने के बदले 15 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी, 13 लाख रुपये में बात तय हो गई थी। 
विज्ञापन


बिजनौर के एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने बताया कि राजन ने परिजनों से कहा कि रुपये का इंतजाम हो जाने के बाद वह बताएगा कि फिरौती की रकम कहां कब देनी हैं। राजन के मोबाइल की लोकेशन बिजनौर में मिली तो ऋषिकेश पुलिस ने बिजनौर पुलिस को जानकारी दी। स्वाट/ सर्विलांस टीम और धामपुर पुलिस के साथ सीओ अजय अग्रवाल ने धामपुर में रोडवेज बस स्टैंड से अपहृत भुवनेश्वर को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। ऋषिकेश पुलिस को बता दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed