{"_id":"60daa9d48ebc3e965e656bc2","slug":"up-news-a-youth-has-died-and-nine-people-injured-in-road-accident-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक हादसा: दो पिकअप वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत, एक युवक की मौत, नौ लोग गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक हादसा: दो पिकअप वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत, एक युवक की मौत, नौ लोग गंभीर रूप से घायल
Tue, 29 Jun 2021 10:34 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 29 Jun 2021 10:34 AM IST
सार
यहां सोमवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
बिजनौर में हादसे के बाद क्षतिग्रस्त गाड़ी.
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। यहां सोमवार रात बैराज के पुल पर दो पिकअप वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में फीना निवासी सलीम की मौत हो गई।
विज्ञापन
बताया गया कि सलीम का भाई वसीम और उसके अलावा इफ्तेखार, फरदीन, नदीम, महराज, शाकिर, फुरकान, गांव मंझौला गुर्जर निवासी सलमान, हल्दौर थाने के गांव नसीरपुर नैन निवासी अरुण व बदायूं जिले के गांव राज बरौलिया नारायण चौराहा निवासी आराम सिंह घायल हो गए।
विज्ञापन
उधर, हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सलीम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद पुल पर दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई।
विज्ञापन