फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   UP News: A man of Bijnor has death during dance time in Rajasthan

खुशियों में मातम: बरात में डांस कर रहा था शख्स, अचानक हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम

Thu, 28 Apr 2022 08:38 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 28 Apr 2022 08:38 PM IST
सार

बरात में डांस करते वक्त एक शख्स अचानक से गिर गया। वहीं अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। व्यक्ति की मौत से खुशियों में मातम पसर गया है।

विज्ञापन
UP News: A man of Bijnor has death during dance time in Rajasthan
बराती की मौत।

विस्तार

राजस्थान के उदयपुर में बरात में गए बराती शीशराम की डीजे पर नाचते समय मौत हो गई। वह नाचते हुए नीचे गिर गया। आनन-फानन उसे उठाकर चिकित्सक के पास ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन


हर्रावाला ग्राम प्रधान श्रवण सिंह ने बताया कि गुरुवार को गांव निवासी शीशराम (50) पुत्र रिक्खी दहलवाला से एक बरात में उदयपुर गया था। उदयपुर में पीताबंर सिंह के यहां बेटी की शादी थी। कई बराती डीजे पर नाच रहे थे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बड़ी कार्रवाई: पहले आलीशान कोठी... अब ध्वस्त हुईं अवैध दुकानें, आंखों के सामने गरजा योगी का बुलडोजर, देखते रह गए बद्दो के करीबी, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बरात में शीशराम भी नाच रहा था। नाचते समय शीशराम अचेत होकर गिर पड़ा। तत्काल बराती उसे उठाकर सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। उसकी हार्टअटैक से मौत की आशंका जताई जा रही है। शीशराम की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।

यह भी पढ़ें: याकूब पर फिर बड़ी कार्रवाई: दोनों बेटे भी घेरे में, इंस्पेक्टर ने फैक्टरी पर चस्पा किया नोटिस, पढ़ें पूरा अपडेट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed