{"_id":"60d5dcb060204770b32952a5","slug":"up-news-a-girl-bsc-student-have-jumped-into-the-river-in-bijnor-and-searching-continue-by-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"उठाया खौफनाक कदम: बीएससी की छात्रा ने हाईवे के पुल से खो नदी में लगाई छलांग, सुनते ही सदमे में मां, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उठाया खौफनाक कदम: बीएससी की छात्रा ने हाईवे के पुल से खो नदी में लगाई छलांग, सुनते ही सदमे में मां, मचा कोहराम
Fri, 25 Jun 2021 07:10 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 25 Jun 2021 07:10 PM IST
सार
यहां बीएससी की एक छात्रा ने खो नदी में छलांग लगा दी। किशोरी को नदी में छलांग लगाते देख लोगों ने शोर मचा दिया। वहीं घटना के बाद से किशोरी की मां सदमे में है।
विज्ञापन
बिजनौर: घटना के बाद नदी पर पहुंचे लोग
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बिजनौर में धामपुर थाना क्षेत्र गांव नसीरपुर बनवारी निवासी एक किशोरी ने हाईवे-74 पर बने नए पुल से खो नदी में छलांग लगा ली। किशोरी को जैसे ही वहां मौजूद लोगों ने छलांग लगाते देखा तो शोर मचा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बैराज से गेटों को उठवाकर पानी कम कराया। करीब एक दर्जन गोताखोर और एनडीआरएफ की टीम ने किशोरी को नदी में तलाशने का प्रयास किया। लेकिन शाम तक उसका कोई पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
बताया गया कि धामपुर थाना क्षेत्र के गांव नसीरपुर बनवारी निवासी स्व. रघुवीर सिंह की 17 वर्षीय पुत्री सोनी ने शेरकोट में बने नए पुल से खो नदी में छलांग लगा दी। लोगों ने शोर मचाते हुए उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह गहरे पानी में समा गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों को नदी में उतारा। एनडीआरएफ की टीम को बिजनौर से बुलाया गया और किशोरी की तलाश शुरू कराई गई। नदी का पानी कम करने के लिए बैराज के सभी गेटों को उठवा दिया गया। किशोरी के परिजनों को भी सूचना देकर बुला लिया गया है।
विज्ञापन
बताया गया कि किशोरी धामपुर के एक कॉलेज में बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा है। उसकी मां राजेश्वरी घटना के बाद से बेसुध है। शाम तक मौके पर भीड़ जुटी रही और पुलिस भी मौके पर रही। गोताखोरों और एनडीआरएफ की टीम के लाख प्रयास के बाद भी किशोरी का कुछ पता नहीं चल सका। सीओ सुनीता दाहिया का कहना है कि पहला काम किशोरी को तलाश कराना है, उसके बाद ही इस मामले में कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
चप्पलों के पास रखा मिला सुसाइड नोट
सीओ सुनीता दाहिया ने बताया कि किशोरी की मां ने किशोरी की पुल पर रखीं चप्पलों और चुंदरी को पहचानकर बेटी की बताया। चुनरी के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिस पर लिखा कि इसमें किसी का कोई दोष नहीं। वह अपनी मर्जी से अपनी जान दे रही है। उसकी मौत के बाद किसी को भी परेशान न किया जाए।