{"_id":"624a8186d9bf05139559edb6","slug":"up-inter-student-in-bijnor-dies-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: इंटर की परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क दुर्घटना में मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर: इंटर की परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क दुर्घटना में मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
Mon, 04 Apr 2022 10:59 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 04 Apr 2022 10:59 AM IST
सार
बिजनौर के नूरपुर में कार की चपेट में आने से बाइकसवार छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक इंटर का छात्र था और परीक्षा देने के लिए बाइक से मोरना के परीक्षा केन्द्र जा रहा था। छात्र के परिजनों ने किसी भी प्रकार की कानूनी कारवाई करने से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर में नूरपुर के धामपुर मार्ग पर ऊमरी गांव के पास कार की चपेट में आकर बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। मृतक इंटर का छात्र था और मोरना स्थित परीक्षा केंद्र पर परीक्षा देने जा रहा था।
यह भी पढ़ें: बिजनौर : पति ने पहले पत्नी की आंखों में झोंकी लाल मिर्च, फिर डीजल डालकर लगा दी आग, हालत गंभीर
धामपुर थाने के गांव अथाई खुर्द निवासी अब्दुल्ला (19) पुत्र शफात हुसैन इंटरमीडिएट का छात्र था। सोमवार को सुबह की पाली में उसकी परीक्षा थी। सुबह सात बजे वह मोरना स्थित यशपाल सिंह स्मारक इंटर कॉलेज में बने परीक्षा केंद्र पर बाइक से परीक्षा देने जा रहा था। जैसे ही वह ग्राम ऊमरी में शिव मंदिर के पास पहुंचा तो सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
हादसे में अब्दुला की मौके पर ही मौत हो गई। चालक कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया। वहीं, मामले में मृतक छात्र के परिजनों ने किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई करने से मना कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने शव उन्हें सौंप दिया। अबदुल्ला के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।