फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   UP: Guldar killed a child in Bijnor and atmosphere of sorrow in family and village

गुलदार का आतंक: बिजनौर में फिर ली एक जान, रात में बच्चे को घर से उठाया, जंगल में बनाया निवाला, मचा कोहराम

Thu, 02 Nov 2023 12:00 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 02 Nov 2023 12:00 PM IST
सार

Bijnor News : बिजनौर में गुलदार का आतंक जारी है। गुलदार ने फिर से एक और जान ले ली। गुलदार रात में बच्चे को घर से उठाकर ले गया और जंगल में उसे निवाला बना लिया। बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।

विज्ञापन
UP: Guldar killed a child in Bijnor and atmosphere of sorrow in family and village
विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के बिजनौर जनपद में गुलदार ने फिर से एक जान ले ली। बताया गया कि गुलदार में रात में बच्चे को घर से उठाकर ले गया और जंगल में उसे निवाला बना लिया। बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन


नगीना क्षेत्र के ग्राम हसनअलीपुर धर्मा उर्फ खत्रीवाला में बुधवार रात के समय घर में सो रहे एक 12 वर्षीय बच्चे जिगर कुमार पुत्र पदम सिंह को गुलदार उठाकर ले गया और गांव से बाहर गन्ने के खेत में ले जाकर बच्चे को निवाला बनाया। बच्चे को गुलदार के घर से ले जाने का पास में सो रहे परिजनों को भी पता नहीं लगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पत्नी की बेवफाई: करवा चौथ की शॉपिंग करने आई पति के साथ, चकमा देकर जीजा संग फरार, 16 माह का बेटा भी ले गई

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सुबह परिजनों के जागने पर बच्चा अपने बिस्तर से गायब मिला तो परिजनों ने आसपास में बच्चे की तलाश की। सुबह खेत पर जा रहे किसानों ने गांव के बाहर गन्ने के खेत में बच्चे के अवशेष पड़े देखे और इसकी सूचना बच्चे के परिजनों को दी। गुलदार ने बच्चे के शरीर का अधिकांश भाग खा लिया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना वन विभाग व पुलिस को दी है।

यह भी पढ़ें: Meerut: करवा चौथ के दिन जीजा संग फरार हुई पत्नी, पति ने फिर भी रखा व्रत, बोला-अब करूंगा ये प्रार्थना
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed