फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   UP: Guldar is not caught by Forest Department and fear in the peoples of district

दहशत में यूपी का ये जिला: जहां वृद्ध को मारा, वहीं दिखा गुलदार, आखिर कब पकड़ा जाएगा नरभक्षी

Wed, 09 Aug 2023 09:15 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 09 Aug 2023 09:15 PM IST
सार

Bijnor News : वन विभाग की लाख कोशिशों के बाद भी गुलदार पकड़ा नहीं गया है। बताया गया कि जहां उसने वृद्ध को मारा था, वह वहीं पर दिखा है। गुलदार के नहीं पकड़े जाने से लोगों में दहशत है। 

विज्ञापन
UP: Guldar is not caught by Forest Department and fear in the peoples of district
गुलदार की तलाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर में कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव सिंकदरपुर में ही नरभक्षी के घूमने के प्रमाण मिल रहे हैं। वन विभाग ने उस जगह ट्रैप कैमरे लगाए थे, जहां पर गुलदार ने वृद्ध ब्रह्मपाल को मारा था। वहां लगे ट्रैप कैमरे में एक गुलदार की तस्वीर कैद हुई थी। माना जा रहा है कि घटनास्थल पर घूम रहा गुलदार नरभक्षी हो सकता है। 

विज्ञापन


बताया गया कि वह पिछले पांच दिन से लगातार वन विभाग की टीम को चकमा दे रहा है। वन्य जीव विशेषज्ञों का मानना है कि नरभक्षी बनने वाला गुलदार सामान्य से अधिक चतुर हो जाता है। वह इंसानों से छिपने लगता है तो वहीं अंधेरे में अकेले इंसान को ही हमले के तलाशता है। ऐसा ही हाल सिंकदरपुर के नरभक्षी का हो रहा है। वह पिछले पांच दिनों से लगातार शूटर, चिकित्सक और वन विभाग की टीम को चकमा दे रहा है। पहले दो दिन जब टीम ने मचान पर इंतजार किया तो गुलदार दूसरी जगह घूमता रहा। जैसे ही टीम ने लोकेशन बदली तो मचान के पास खुले में बांधी गई बकरी को गुलदार खा गया। दो दिन पहले वापस टीम मचान पर आई तो गुलदार पिंजरे के पास घूमकर चला गया। इस बीच वन विभाग के ट्रैप कैमरे में एक तस्वीर भी कैद हुई, जो सात अगस्त की रात की बताई जा रही है। इसमें गुलदार उसी जगह घूमता नजर आ रहा है, जहां पिछले सप्ताह ब्रह्मपाल को गुलदार ने मारा था। कुछ वन अधिकारी इसे ही नरभक्षी मान रहे हैं। वहीं दूसरी ओर इसके बाद टीम ने और सतर्कता के साथ उसकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

एसडीओ ज्ञान सिंह बोले, हमारी टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही

किरतपुर में मंगलवार को गांव छितावर निवासी 35 वर्षीय निपेश मोनू पुत्र रामकुमार बाइक से दवाई लेकर वापस लौट रहा था। रात्रि 11 बजे जब वह गांव हुसैनपुर से होते हुए छितावर जा रहा तो एक खेत से निकलकर गुलदार ने निपेश पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से निपेश बाइक से गिर गया और घायल हो गया। उसने शोर मचा दिया, जिससे गुलदार भाग गया।

गुलदार को देख चारा काट रहे पति-पत्नी के उड़े होश
नहटौर में बुधवार को ढकौली निवासी करण सिंह अपनी पत्नी नीलम के साथ पशुओं का चारा लेने जंगल गया था, तभी उन्हें खेत में गुलदार दिखाई दिया। इससे पति-पत्नी भयभीत हो गए और वहां से खिसक लिए। सूचना पर ग्रामीण इकट्ठा होकर खेत में पहुंचे तो वहां गुलदार नहीं था। ग्रामीण गुलदार के पंजों के निशानों का पीछा करते हुए आगे बढ़े तो गुलदार उन्हें आम के पेड़ पर आराम फरमाता दिखा। उन्होंने शोर मचाकर गुलदार को वहां से भगाया। वहीं मुस्सेपुर निवासी राजवीर सिंह, अवनीश कुमार और अकांशु कुमार जंगल से पशुओं का चारा काटने जा थे। रास्ते में उन्हें गुलदार दिखाई दिया। शोर मचाने पर भागकर पेड़ पर चढ़ गया। इसके बाद मौका देख भाग गया।

यह भी पढ़ें: UP: निराश्रित गोवंशों को पकड़ गोकशी, दिल्ली के होटलों में भेजते थे गोमांस, पुलिस से बचाता था भगवा रंग का गमछा

विज्ञापन

अफजलगढ़-ग्रामीणों के सामने आया गुलदार
हरपाल, जमीर, राहुल कश्यप, फाइन, जिहाद, सलमान अपने पशु चराने के लिए गांव के समीप ही जंगल में गए थे। यहां भी ग्रामीणों ने गुलदार को देखा, जो शोर मचाने पर भाग गया। सूचना पर पहुंचे डीएफओ अरुण कुमार सहित एसडीओ व रेंजर मौके पर पहुंच गुलदार की तलाश की।

यह भी पढ़ें: Maa Tujhe Pranaam: अमर उजाला ने किया वीरांगनाओं का सम्मान, शहीदों की याद में हर आंख हुई नम

हल्दौर-गुलदार से ग्रामीणों में दहशत
हल्दौर के गांव बल्दिया में कई दिनों से गुलदार दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत है। चंकी चौधरी, जयप्रकाश सिंह, तुलाराम सिंह, सुरेंद्र सिंह आदि ग्रामीणों ने अधिकारियों से गुलदार को पकड़वाने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed