{"_id":"6152078b8ebc3ef8c3794c59","slug":"up-gramin-bank-employees-strike-83-branches-remained-closed-bijnor-news-mrt55817976","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक कर्मचारियों की हड़ताल से 50 करोड़ का लेनदेन प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक कर्मचारियों की हड़ताल से 50 करोड़ का लेनदेन प्रभावित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी ग्रामीण बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, बंद रही 83 ब्रांच
बिजनौर। ऑल इंडिया रीजनल रूरल बैंक एंप्लाइज एसोसिएशन के आह्वान पर प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक के कर्मचारी हड़ताल पर रहे। बैंक की सभी 83 ब्रांच पर ताले लटके रहे। कर्मचारियों की हड़ताल से 50 करोड़ से अधिक का लेनदेन प्रभावित हुआ है।
प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन एवं सेवानिवृत्त प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक कर्मचारी अधिकारी कल्याण समिति द्वारा क्षेेत्रीय कार्यालय पर हड़ताल व धरना किया गया। वक्ताओं ने कहा कि बैंक कर्मचारी लंबे समय से अलग भारतीय राष्ट्रीय ग्रामीण बैंक के गठन सहित अनेक मांग कर रहे हैं लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कहा कि बैंक कर्मचारियों को सरकार ही हड़ताल करने के लिए मजबूर कर रही है। उपभोक्ताओं को होने वाली परेशानी की जिम्मेदार प्रदेश सरकार है। वित्तमंत्री को संबोधित ज्ञापन क्षेत्रीय प्रबंधक मुकेश गुप्ता को सौंपा गया। ज्ञापन में प्रायोजक बैंक के समान पदोन्नति, 11 वीं द्विपक्षीय समझौते व 9वें ज्वाइंट नोट का पूर्ण क्रियान्वयन, दैनिक वेतन भोगियों को भारत सरकार के आदेश के अनुसार न्यूनतम मजदूरी का भुगतान, एक अप्रैल 2010 से बैंक सेवा में आए स्टाफ को पेंशन अधिनियम 1993 के तहत कवर करने, कोविड-19 के शिकार हुए स्टाफ सदस्यों के परिवार को मुआवजे की उचित मात्रा, ग्रेच्युटी के भुगतान, अनुकंपा नियुक्ति की प्रभावी तिथि घोषित करने, कंप्यूटर इंक्रीमेंट आदि के विवादों का निपटारा शीघ्र करने की मांग की गई। धरने में संजय कुमार शर्मा, आयुष गर्ग, राघवेंद्र सिंह अत्री, योगेंद्रपाल सिंह शास्त्री, संजीव अग्रवाल, दीपक रस्तोगी, राजीव कुमार शर्मा, जगदीश सरकार, दीपक चौधरी, राजेश चौधरी, जसवंत राजपूत, ऋषिराज सिंह, पवन कुमार, लोकेंद्र सिंह, पंकज अग्रवाल, प्रदीप कुमार, रिंकू कुमार, राजीव कुमार, जोगराज सिंह, महावीर सिंह, दिनेश चौहान, सुमित पवार, सौरभ राणा, करण सचदेवा एवं स्वतंत्रवीर सिंह आदि ने भाग लिया।