फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   UP: Ganga embankment broken, Meerut-Pauri highway closed, water moving towards villages

UP: गंगा का तटबंध टूटा, मेरठ-पौड़ी हाईवे बंद, गांवों की ओर बढ़ रहा पानी; आधे बिजनौर पर बाढ़ का खतरा

Tue, 09 Sep 2025 12:27 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 09 Sep 2025 12:27 AM IST
सार

Bijnor News: गंगा का पानी तटबंध टूटने के बाद तेजी से गांवों की ओर बढ़ रहा है और प्रशासन के साथ ही ग्रामीणों की सांसें भी अटक गई हैं। हालात समय रहते काबू न किए गए तो आधा बिजनौर बाढ़ की चपेट में आ सकता है। 

विज्ञापन
UP: Ganga embankment broken, Meerut-Pauri highway closed, water moving towards villages
देर रात हाईवे की ओर जाने वाले वाहनों को रोकती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गंगा कटान से बैराज से रावली के बीच बना तटबंध करीब 25 मीटर की दूरी में टूट गया। गांवों को खाली कराने का काम युद्धस्तर पर चल रहा है। कटान रोकने के लिए दो दिन से चल रहे प्रयास भी विफल हो गए।  सोमवार शाम डीएम जसजीत कौर ने वीडियो जारी कर आसपास के 12 गांवों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए अलर्ट कर दिया था। 
विज्ञापन

 

UP: Ganga embankment broken, Meerut-Pauri highway closed, water moving towards villages
दिन में किए गए तटबंध टूटने से रोकने के उपाय नाकाफी साबित हुए। - फोटो : अमर उजाला
इन गांव की तरफ बढ़ रहा पानी 
तटबंध टूटने के बाद गांव बड़कला, धर्मनगरी, घासीवाला, नवलपुर, हेमराज, चांदपुर नौआबाद, रावली, बेगावाला के साथ साथ बिजनौर शहर का कुछ हिस्सा भी प्रभावित होगा।

हालात पर नजर हैं, कल करेंगे निरीक्षण : कपिल देव अग्रवाल
प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि हालात पर नजर बनाए हुए हैं। डीएम बिजनौर से इस संबंध में वार्ता हुई है। राहत और बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं।

लगातार प्रयास चल रहे है: सदर विधायक
सदर विधायक सुचि चौधरी ने कहा कि पूरा प्रयास चल रहा है कि जान-माल की क्षति न होने पाए। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन की नाकामी से टूटा तटबंध: दिगंबर सिंह
भाकियू अराजनैतिक के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह ने कहा कि प्रशासन 40 घंटे में 300 मीटर तटबंध बचाने में नाकाम रहा। यदि मध्य गंगा नहर न काटी गई तो बाढ़ की चपेट में आधा बिजनौर होगा। तटबंध का टूटना प्रशासन की नाकामी है।

प्रशासन से की जा रही वार्ता : भारतेंद्र सिंह
पूर्व सिंचाई मंत्री एवं पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह ने कहा कि इस संबंध में प्रशासन के साथ साथ शासन स्तर पर भी वार्ता होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed