फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   UP: Flood threat in Bijnor, ultimatum to evacuate 12 villages, Rawali embankment in danger, highway closed

UP: बिजनौर में बाढ़ का खतरा, इन 12 गांवों को खाली करने का अल्टीमेटम, खतरे में रावली तटबंध; हाईवे बंद

Mon, 08 Sep 2025 10:56 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 08 Sep 2025 10:56 PM IST
सार

Bijnor News: इन गांवों में डीएम की ओर से मुनादी कराकर ग्रामीणों को आदेश सुनाया गया। इसके बाद गांवों में अफरातफरी का माहौल हो गया। वहीं प्रभावित गांवों में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ तैनात कर दी गई है।

विज्ञापन
UP: Flood threat in Bijnor, ultimatum to evacuate 12 villages, Rawali embankment in danger, highway closed
गंगा का कटान रोकने की कोशिश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गंगा कटान से बैराज से रावली के बीच बना तटबंध खतरे में है। डीएम ने 12 गांवों को खाली करने का अल्टीमेटम जारी किया है। इन गांवों में मुनादी कराकर लोगों को गांव छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कह दिया गया है। पांच आश्रय स्थल बना दिए गए हैं। उधर, मेरठ पौड़ी हाईवे पर बैरियर लगाकर बस और ट्रकों का आवागमन बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन

 

UP: Flood threat in Bijnor, ultimatum to evacuate 12 villages, Rawali embankment in danger, highway closed
कटाने रोकने का प्रयास करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
रविवार से शुरू गंगा कटान से सोमवार को शाम होते-होते तटबंध बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कई जगहों से पानी रिसने लगा है, जिससे तटबंध की चौड़ाई घटकर एक से दो मीटर तक ही रह गई। गंगा की मुख्यधारा तटबंध से टकराकर बह रही है। कटान रोकने के लिए 48 घंटों से जारी प्रयास भी विफल हो गए हैं। हर घंटे तटबंध का बड़ा हिस्सा गंगा में गिर रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनभर तटबंध बचाने के लिए पेड़, रेत के बोरे और बल्लियां लगाकर कटान रोकने का प्रयास चलता रहा। सोमवार की शाम डीएम जसजीत कौर ने वीडियो जारी कर आसपास के 12 गांवों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए अलर्ट कर दिया है। प्रधान और शिक्षकों के माध्यम से इन गांवों में मुनादी कराई जा रही है। ग्रामीणों ने अपना जरूरी सामान लेकर सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन करना शुरू कर दिया है।


 
विज्ञापन

एनडीआरएफ और एसडीआरएफ तैनात : डीएम
डीएम जसजीत कौर ने कहा कि तटबंध को बचाने का प्रयास चल रहा है लेकिन इसके टूटने की आशंका प्रबल है। आसपास के 12 गांवों को खाली कराया जा रहा है। पांच जगहों पर राहत और आश्रय स्थल बना दिया गए हैं। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ तैनात है।

ये भी देखें...
सहारनपुर में सीएम: हिमाचल, उत्तराखंड और पंजाब के लिए भेजे राहत सामग्री के 48 ट्रक, ये बोले योगी आदित्यनाथ   
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed