Bijnor : एक्सिस बैंक में लगी भीषण आग, लाखों का हुआ नुकसान, कुछ दिन बंद रहेगा कार्य
Bijnor News : बिजनौर में एक्सिस बैंक में भीषण आग लग गई। आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ है। बताया गया कि अब बैंक में कुछ दिन तक कार्य बंद रहेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर के चांदपुर में एक्सिस बैंक में आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। आग शॉर्ट सर्किट से लगना बताया जा रहा है। बताया गया कि अब कुछ दिन के लिए बैंक में कार्य बंद रहेगा।
बुधवार की रात करीब तीन बजे चांदपुर में अंबेडकर चौक स्थित एक्सिस बैंक में आग लग गई। आग लगने से नेटवर्क सर्वर, एटीएम मशीन आदि जलकर खराब हो गई।
यह भी पढ़ें: मेरठ सोनी हत्याकांड: मेरी नहीं तो किसी की नहीं, इसलिए मार डाला, हत्यारोपी ने उगला वारदात का सच
बैंक मैनेजर ने बताया कि शॉर्ट सर्किट के कारण बैंक में आग लगी है। आग लगने से 10 से 15 लाख का नुकसान हुआ है। जिसमें नेटवर्क सर्वर रूम, एटीएम मशीन आदि सब जल गया है। फायर ब्रिगेड की टीम ने घंटों की मुशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
यह भी पढ़ें: बच्ची से दरिंदगी: मासूम की हालत देख उड़े परिजनों के होश, मुंह भींचकर ले गया था दरिंदा,पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन