फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   UP: Fire broke out in a curtain showroom in Bijnor district

Bijnor : दीपावली पर पर्दे के शोरूम में लगी आग, लाखों रुपये का सामान जलकर राख, फिर ऐसे पाया काबू

Mon, 13 Nov 2023 01:10 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 13 Nov 2023 01:10 PM IST
सार

Bijnor News : बिजनौर में एक पर्दे के शोरूम में आग लग गई। आग लगने से लाखों रुपये का सामान जल गया है। इसके अलावा एक मकान में भी आग लग गई।

विज्ञापन
UP: Fire broke out in a curtain showroom in Bijnor district
बिजनौर में पर्दे के शोरूम में लगी आग। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बिजनौर के नजीबाबाद में दीपावली के दिन एक पर्दे के शोरूम सहित नगर में दो स्थानों पर आग लग गई। आग लगने से हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। इसके बाद प्रतिष्ठान स्वामियों ने अग्निशमन के सहयोग से आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


नगर के मोहल्ला कटरा चेतराम में रामदास पर्दा शोरूम पर दीपावली की देर रात आग लग गई। रात्रि लगभग 11:30 बजे धुआं निकलते देखा तो लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर प्रतिष्ठान स्वामी पारस मेहंदी रत्ता और परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। इस दौरान अग्निशमन यंत्र और पानी से आग बुझाई गई।

विज्ञापन

सूचना मिलने पर अग्निशमन प्रभारी केएस जादौन टीम के साथ मौके पर पहुंचे। प्रतिष्ठान स्वामी और अग्निशमन दल के प्रयास से आग पर पूरी तरह काबू पाया गया। गनीमत रही कि घनी आबादी के बीच बड़ा हादसा होने से टल गया।

प्रतिष्ठान स्वामी के अनुसार, दीपावली पर छोड़े गए रॉकेट से प्रतिष्ठान में आग लगी। आग लगने से हजारों रुपये का सामान जल गया है।

यह भी पढ़ें: अद्भुत नवजात: बच्चे के चार हाथ, चार पांव देख डॉक्टर भी हैरान, परिजन परेशान, जानिए कैसा है नन्हे मेहमान का हाल

उधर, मोहल्ला जब्तागंज में गोकुल सिंह यादव के यहां किराए पर रह रहे दीपू के मकान में भी आग लग गई। बताया गया कि दीपावली पर जलाई गई मोमबत्ती से आग लगी। उस समय मकान स्वामी घर पर नहीं था।

यह भी पढ़ें: बहुत शातिर निकला नूर मोहम्मद: हर रोज ऐसे कमा रहा था पांच हजार, भंडाफोड़ होने पर उड़े अफसरों के होश, एक अरेस्ट

सूचना मिलते ही अग्निशमन दल और मकान मालिक ने आग पर काबू पाया। आग लगने से फ्रिज सहित घरेलू सामान जल गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed