फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   UP Election 2022: Akhilesh yadav Bijnor Visit says double corruption happened in the government of double engine

UP Election 2022: पीएम मोदी के बयान पर अखिलेश का पलटवार, बोले-डबल इंजन की सरकार में हुआ डबल भ्रष्टाचार

Thu, 10 Feb 2022 03:19 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 10 Feb 2022 03:19 PM IST
सार

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और रालोद के अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह आज उत्तर प्रदेश के बिजनौर में गठबंधन की रैली कर रहे हैं। यहां जनसभा को संबोधित करते हुए दोनों नेताओं ने पीएम मोदी और सीएम योगी पर जमकर हमला बोला। अखिलेश यादव ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में डबल भ्रष्टाचार हुआ। 

विज्ञापन
UP Election 2022: Akhilesh yadav Bijnor Visit says double corruption happened in the government of double engine
सपा प्रमुख अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हम बहुरंगी हैं, सबको साथ लेकर चलते हैं। अबकी बार एक रंगी लोगों को हटाना है। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने यह कहते हुए सीएम योगी पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने हमारा सौहार्द खत्म किया है। हम भाईचारा बचाने के लिए काम कर रहे हैं। डबल इंजन की सरकार में भ्रष्टाचार भी डबल हुआ है। भाजपा में ये लोग एक-दूसरे के इंजन के पहिए खोल रहे हैं। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व र्पूव सीएम अखिलेश यादव ने ये बातें आज बिजनौर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पैदल चलने वाले एक नेता को गोरखपुर भेज दिया है। यह चुनाव भाईचारा बनाम भाजपा है। अखिलेश यादव ने जनसभा को संबोधित करते हुए किसानों, दलितों, मजदूरों और युवाओं को भी साधने का काम किया। अखिलेश यादव ने आगे कहा कि भाजपा में जो जितना बड़ा नेता है उतना बड़ा झूठ बोलता है। इस बार झूठ का हवाई जहाज उत्तर प्रदेश में लैंड नहीं होगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  UP Chunav 2022: पहले चरण की वोटिंग के बीच सहारनपुर पहुंचे मोदी, बोले- यूपी को दंगा मुक्त रखने वाले को दें वोट
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बिजनौर में इत्र की शीशी बनती है, हम सुगंध वाले लोग हैं, दूसरे नफरत की दुर्गंध फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनी तो 300 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी। उन्होंने कोरोना में मजदूरों की बेबसी का जिक्र करते हुए दूसरी लहर में दवाइयां और अन्य इंतजाम नहीं कर पाने का भाजपा पर आरोप लगाया।

बिजनौर में धूप की खबर दिल्ली तक पहुचं रही होगी: जयंत 
जयंत चौधरी ने अपने भाषण की शुरुआत बिजनौर के कवि दुष्यंत कुमार की लाइनों से करते हुए कहा कि कैसे आकाश में सुराख नहीं हो सकता, एक पत्थर तो तबियत से उछालो यारो। उन्होंने बिजनौर में पीएम मोदी का कार्यक्रम निरस्त होने पर तंज कसते हुए कहा कि बिजनौर में धूप की खबर दिल्ली तक पहुंच रही है। आपकी गर्मी भी खूब दिख रही होगी 14 फरवरी तक आपको गर्म रहना है। 

उन्होंने कहा कि बाबा झूठ बोलते हैं। 14 दिन में भुगतान कर देने की बात कहते हैं लेकिन बिजनौर की बिलाई चीनी मिल ने पिछले साल का भी भुगतान नहीं किया है। उन्होंने अपने भाषण में मीरापुर से बिजनौर तक हाईवे में गड्ढे होने का भी जिक्र किया।

दो लड़कों की जोड़ी वाले बयान पर उन्होंने कहा कि आप मुझे 'बच्चा' या 'लड़का' कह सकते हैं, मैं इसकी परवाह नहीं करता। हम आशावादी और सकारात्मक विचारों के साथ आगे बढ़ रहे हैं। हम सकारात्मक राजनीति को बढ़ावा देना चाहते हैं। अखिलेश और मैं रोजगार, कृषि के मुद्दों पर काम करना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed