Bijnor News : युवक की लाश मिलने से फैली सनसनी, पुलिस ने कराई शिनाख्त, पत्नी ने कही ये बड़ी बात
Bijnor News : एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कराई। उधर, पत्नी ने यह बड़ी बात कही है।
विस्तार
बिजनौर जनपद के नगीना में नहर के पानी में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
नगीना-बढ़ापुर मार्ग पर ग्राम नंदपुर की नहर के पानी में शनिवार सुबह ग्रामीणों ने एक युवक के शव को देखा। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला और उसकी पहचान कराई। उसकी पहचान ग्राम हीरावाली निवासी 37 वर्षीय सुंदर कुमार के रूप में हुई।
यह भी पढ़ें: UP: जेल गया कमर अहमद काजमी, दुबई से जुड़े हैं तार, करोड़ों के फर्जीवाड़े का खुला हर राज
वहीं, मृतक के भाई वीरेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक नशे का आदी था और काफी समय से उसकी पत्नी भी अपने मायके में ही रह रही हैं। उसने बताया कि मृतक घर पर कई-कई दिन तक नहीं आता था। हाल ही में वह शुक्रवार की सुबह घर से चला गया था। संभावना व्यक्त की जा रही है कि नहर की पुलिया पर बैठते समय नशे की हालत में नीचे गिरने से ही उसकी मौत हुई होगी।
यह भी पढ़ें: जयंती पर विशेष: ग्रामीण विकास के सच्चे पैरोकार थे चौधरी चरण सिंह, पढ़िए उनके बारे में अनसुने किस्से