फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   UP Crime: Woman has beaten up Sambhal Police in Najibabad of Bijnor District

यूपी में शर्मनाक घटना: नजीबाबाद में संभल पुलिस के साथ मारपीट, महिला पर लगा आरोप, जानें पूरा मामला

Thu, 25 Aug 2022 08:52 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 25 Aug 2022 08:52 PM IST
सार

नशे की गोलियों के काले कारोबार की जांच करने पहुंची संभल पुलिस के साथ नजीबाबाद में अभद्रता कर दी गई। यही नहीं मारपीट भी की गई है। मारपीट का आरोप महिला पर लगा है।

विज्ञापन
UP Crime: Woman has beaten up Sambhal Police in Najibabad of Bijnor District
फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बिजनौर जिले के मेडिकल स्टोरों से प्रतिबंधित नशीली दवाओं की खुलेआम बिक्री हो रही है। सिर्फ जिले के ही नहीं बल्कि दूसरे जनपदों के लुटेरे और नशेड़ी बिजनौर से नशा करने वाली गोली खरीद रहे हैं। संभल में नशा देकर ई-रिक्शा लूटने वाले गैंग के पकड़े जाने पर यह खुलासा हुआ। अब संभल पुलिस नशे की गोलियों के काले कारोबार की जांच करने पहुंची तो संबंधित मेडिकल स्टोर पर पुलिस टीम से अभद्रता और मारपीट की गई। संभल पुलिस ने नजीबाबाद थाने में केस दर्ज कराया है। 

विज्ञापन


नियमानुसार प्रतिबंधित दवाओं को योग्य चिकित्सक के पर्चे पर ही केमिस्ट द्वारा उपलब्ध कराया जाना चाहिए, लेकिन जिले में खुलेआम नशीली दवाएं बिक रही हैं। जिले में नशीली दवाओं के कारोबार का खुलासा संभल में नशा देकर ई-रिक्शा लूटने वाले गैंग के पकड़े जाने पर हुआ। दरअसल, दो दिन पहले संभल पुलिस जनपद में नशे की गोलियों की आपूर्ति के मामले में जांच के लिए पहुंची थी। इस टीम से नजीबाबाद के एक मेडिकल स्टोर पर अभद्रता की गई। मामले में कुढ़ फतहगढ़ संभल के उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार पाठक ने नजीबाबाद थाने में एक मेडिकल स्टोर स्वामी की पत्नी के खिलाफ अभद्रता और मारपीट करने का मामला दर्ज कराया है। 
विज्ञापन


नशा प्रवृत्ति से जुड़े मामले में अमरोहा जनपद के तोफापुर डिडौली निवासी महेंद्र उर्फ विनोद के संबंध में जानकारी के लिए संभल की स्वाट टीम के प्रभारी उपनिरीक्षक मनोज कुमार के नेतृत्व में टीम 23 अगस्त को नजीबाबाद के रेलवे स्टेशन रोड मेडिकल स्टोर पर पहुंची थी। पुलिस का आरोप है कि मेडिकल स्वामी अमित और उसकी पत्नी खुशबू ने जांच में सहयोग नहीं किया। खुशबू ने हाथापाई और मारपीट की, जिससे स्वाट टीम में शामिल सिपाही विवेक यादव के हाथ में चोट आई। इसी दौरान मेडिकल स्वामी मौके से खिसक गया। नजीबाबाद पुलिस ने मामले को दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नजीबाबाद कोतवाल राधेश्याम ने बताया कि संभल की पुलिस नशे की गोलियां मुरादाबाद और संभल तक बेचे जाने के मामले में जांच को पहुंची थी, टीम के साथ अभद्रता और मारपीट के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हमारे यहां नशा सुंघाकर ई-रिक्शा लूट करने वाला गैंग पकड़ा गया था। जिसे जेल भेजा गया। गैंग में शामिल आरोपियों ने बताया था कि हम बिजनौर से नशे की गोली लाते हैं। इसी के संबंध में जांच के लिए टीम नजीबाबाद गई थी। - प्रमोद पाठक, उपनिरीक्षक थाना कुढ़ फतहगढ़, संभल

डॉक्टर के पर्चे से ही नींद की गोली या मन प्रभावी दवाई दी जा सकती है। डॉक्टर के पर्चे के बिना नींद की गोली या अन्य मन प्रभावी दवाई दी जा रही है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - उमेश भारती, औषधि निरीक्षक

यदि ऐसा है तो बहुत गंभीर मामला है। मैं स्वयं भी इस मामले को देखूंगा। यदि किसी स्तर पर लापरवाही हो रही है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। - विनय कुमार, एडीएम प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed