फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   UP Crime News: Police has revealed of Babita murder case and two accused arrested in Bijnor

हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा: बेटी से संबंध के विरोध में हुई थी बबीता की हत्या, आरोपियों ने उगला राज

Wed, 15 Sep 2021 08:03 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 15 Sep 2021 08:03 PM IST
सार

बिजनौर में पुलिस ने बबीता हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार जेल भिजवाया है। वहीं आरोपियों ने पूछताछ में हत्या के राज का खुलासा किया है।

विज्ञापन
UP Crime News: Police has revealed of Babita murder case and two accused arrested in Bijnor
आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बिजनौर में पुलिस ने चांदपुर के बबीता हत्यकांड का खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को दबोच लिया है। बेटी से संबंध बनाने का विरोध करने पर दोनों लोगों ने बबीता की गला घोंटकर हत्या की थी।

विज्ञापन


बुधवार को पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता में एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने बताया कि नौ सितंबर को गांव महमूपुर निवासी सर्वेश की पत्नी बबीता का शव खेत में मिला था। अज्ञात में हत्या की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। पुलिस ने हत्याकांड में गांव के ही मुजम्मिल व पूरन को दबोचा। 
विज्ञापन


बबीता से थे दोनों आरोपी के संबंध
उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके बबीता से पांच साल से संबंध थे। वे चोरी छिपे खेतों में मिलते थे और बबीता आए दिन उनसे रुपयों की मांग करती थी। नौ सितंबर को बबीता खेत पर बेटी के साथ चारा लेने गई थी। जब उसकी बेटी चारा लेकर चली गई तो वे बबीता के पास पहुंचे और उससे उसकी बेटी से संबंध बनवाने को कहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बिटिया के कत्ल का खुला राज: दुष्कर्म में विफल होने पर नशेड़ी युवक ने दिया था वारदात को अंजाम, शरीर पर मिले थे नाखून के निशान


इस पर बबीता भड़क गई और उनके साथ गाली-गलौज करने लगी। उसने मुजम्मिल को लात मार दी, जिससे दोनों को गुस्सा आ गया। बबीता के बार-बार रुपये मांगने पर और बेटी वाली बात उजागर होने के डर से वे उसे रामकुमार के गन्ने के खेत में ले गए और उसी के दुपट्टे से उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। बाद में दुपट्टे को उसके गले में बांधकर पापुलर के पेड़ से बांध दिया और फरार हो गए। 

यह भी पढ़ें: राकेश टिकैत ने ली चुटकी: कहा-वोट की खातिर देश को बांट रही भाजपा, राजनीति में अब्बाजान, चचाजान के बाद 'ताऊ' की एंट्री बाकी

वहीं आरोपियों को दबोचने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार, एसएसआई श्रीपाल सिंह, एसआई विनोद कुमार, हेड कांस्टेबल नबी हसन, सोनू कुमार, शहजाद खान, विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed