{"_id":"5f46ab9f8ebc3e3d051e7a17","slug":"up-cooperative-village-development-bank-27-enrolled-in-eight-branches-bijnor-news-mrt4981650112","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ शाखाओं में 27 ने कराया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ शाखाओं में 27 ने कराया नामांकन
विज्ञापन
बिजनौर। उप्र सहकारी ग्राम विकास बैंक के शाखा प्रतिनिधियों के चुनाव के लिए आठ शाखाओं में 27 दावेदारों ने नामजदगी कराई है। सबसे अधिक नामांकन पत्र अफजलगढ़ शाखा में जमा हुए। तीन शाखाओं में एक -एक नामांकन पत्र दाखिल हुआ है। सात शाखाओं का नामांकन केंद्र संबंधित विकास खंड दफ्तर था।
जिला सहकारी निर्वाचन अधिकारी अमित कुमार त्यागी के अनुसार नूरपुर से लोकेंद्र सिंह ग्राम सतवई तथा नैपाल सिंह ग्राम हामा नंगली, मोहम्मदपुर देवमल से अर्चना देवी बिजनौर, संजय सिंह मोहम्मदपुर देवमल, सत्यवीर सिंह मुकीमपुर धारू, छतर सिंह आसपुर नवादा, कविता खानपुर माधो, तथा अमन सिंह खानपुर माधो, हल्दौर से जसवीर सिंह अल्हैदादपुर, राजपाल सिंह खेड़की टप्पा, तेजपाल सिंह चक फतेहपुर, बलबीर सिंह चक फतेहपुर तथा राकेश कुमार पुटठा, अफजलगढ से आशिया जमाल अफजलगढ़, प्रकाश चंद मेहरा कादराबाद, राजपाल सिंह शाहपुर जमाल, विजयपाल सिंह नारायण उर्फ उधौवाला, नारायण सिंह अफजलगढ़, रमेश सिंह दुलीचंदपुर, महिपाल सिंह आलमपुर गांवड़ी, राकेश सिंह ओलियापुर तथा हेमपाल सिंह हरेवली, नगीना से कृपाल सिंह तथा अलका रानी दोनाें अब्बुल फजलपुर बनी ने नामांकन पत्र भरा है। चांदपुर से संदीप घनसूरपुर, नजीबाबाद से रणवीर सिंह दरियापुर तथा धामपुर से महेंद्र कुमार उर्फ महेंद्र कुमार धनौरिया की शाखा प्रतिनिधि के लिए नामांकन जमा हुए हैं। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 27 अगस्त को नाम वापस लिया जा सकता है। नामजदगी के दौरान दावेदार अपने समर्थकों के साथ आए थे। कुछ जगह तनातनी का माहौल रहा। नामांकन केंद्रों पर काफी पुलिस तैनात की गई थी।
नगीना में दो उम्मीदवार मैदान में
नगीना। उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम्य विकास बैंक शाखा नगीना के शाखा प्रतिनिधि/डेलीगेट पद के लिए तीन दशकों से अधिक समय से इस पद पर काबिज ठाकुर कृपाल सिंह इस बार भाजपा प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान में हैं। मतदान एक सितंबर को होगा।
विज्ञापन
आंबेडकर नगर में स्थित कालाखेड़ी साधन सहकारी समिति में बुधवार को आरओ राजेश कुमार, एआरओ बाबूराम की देखरेख व नगीना शाखा प्रबंधक आशुतोष मिश्रा के समक्ष हुई नामांकन प्रक्रिया में केवल दो प्रत्याशियों ठाकुर कृपाल सिंह और अलका रानी ने नामांकन कराया। भाजपा की तरफ से चुनाव प्रभारी जिला उपाध्यक्ष प्रमोद चौहान व जिला मंत्री अनूप बाल्मीकि ने बताया की पार्टी ने ठाकुर कृपाल सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है। नामांकन के समय भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अरविंद गहलोत, अनूप बाल्मीकि, प्रमोद चौहान, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अजीत अग्रवाल, नगर अध्यक्ष नीरज विश्नोई, गर्वित चौधरी, शितांशु अग्रवाल सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व उनके समर्थक मौजूद रहे।