फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   UP:Bridge Approach Collapses in Bijnor, Traffic Halted, More Than 25 Villages Cut Off

UP: बिजनौर में अमला नदी पुल की एप्रोच धंसी, मार्ग बंद होने से 25 गांवों का संपर्क टूटा, ग्रामीण परेशान

Fri, 29 May 2026 05:34 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 29 May 2026 05:34 PM IST
सार

बिजनौर के अफजलगढ़ में अमला नदी पुल की एप्रोच और सड़क के नीचे की मिट्टी खिसकने से मार्ग बंद कर दिया गया। इससे 25 से अधिक गांवों और कई कालोनियों का संपर्क प्रभावित हो गया है।

विज्ञापन
UP:Bridge Approach Collapses in Bijnor, Traffic Halted, More Than 25 Villages Cut Off
एप्रोच रोड धंसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर के अफजलगढ़ नगर में अमला नदी के पुराने पुल की एप्रोच और सड़क के नीचे की मिट्टी खिसकने से बड़ा खतरा पैदा हो गया। स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने तुरंत बैरिकेड्स लगाकर मार्ग को बंद कर दिया। पुल पर आवाजाही रुकने से 25 से अधिक गांवों और कई कालोनियों का अफजलगढ़ से संपर्क प्रभावित हो गया है।

विज्ञापन


धीरे-धीरे खिसकती रही सड़क की मिट्टी
जानकारी के अनुसार कालागढ़ मार्ग स्थित अमला नदी के पुराने पुल के पास नए पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। इसी दौरान पुल के कुओं की गहराई बढ़ाने का काम किया जा रहा था। बताया जा रहा है कि इसी वजह से पुल की एप्रोच और सड़क के नीचे की मिट्टी धीरे-धीरे खिसकने लगी। शुक्रवार को स्थिति और गंभीर हो गई, जब पुल की एप्रोच तथा आधी सड़क के नीचे से मिट्टी पूरी तरह खिसक गई। इसके बाद पुल से गुजरना बेहद खतरनाक हो गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: सहारनपुर में दिन दहाड़े पुलिस मुठभेड़, एक लाख का इनामी अहसान कपूरी ढेर, एसएसपी की जैकेट में धंसी गोलियां

विज्ञापन
विज्ञापन

UP:Bridge Approach Collapses in Bijnor, Traffic Halted, More Than 25 Villages Cut Off
एप्रोच रोड धंसी - फोटो : अमर उजाला

प्रशासन ने बंद कराया यातायात
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। सुरक्षा के मद्देनजर पुल पर छोटे, बड़े और भारी सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद कर दी गई। मार्ग बंद होने से कादराबाद क्षेत्र की 12 कालोनियों सहित करीब 25 से अधिक गांवों का संपर्क अफजलगढ़ से टूट गया है। अब लोगों को दूसरे रास्तों से लंबी दूरी तय कर आवागमन करना पड़ रहा है।

15 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करेंगे वाहन
मार्ग बंद होने के कारण अब कालागढ़ और कादराबाद क्षेत्र से आने वाले भारी वाहनों को भिक्कावाला और बादीगढ़ होकर अफजलगढ़ पहुंचना पड़ेगा। इससे वाहन चालकों को करीब 10 से 15 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ेगी। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पुल की जल्द मरम्मत कराने और निर्माणाधीन नए पुल का काम तेजी से पूरा कराने की मांग की है।

विभाग ने दिया समाधान का आश्वासन
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता शैलेन्द्र सास्वत ने बताया कि विभागीय अधिकारियों को मौके पर भेजा गया है और समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed