फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   UP Board: Proper arrangements for furniture, lighting and security should be made at the examination centres.

यूपी बोर्ड: परीक्षा केंद्रों पर फर्नीचर, प्रकाश व सुरक्षा की हो दुरुस्त व्यवस्था

Wed, 07 Jan 2026 12:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
UP Board: Proper arrangements for furniture, lighting and security should be made at the examination centres.
बिजनौर। यूपी बोर्ड परीक्षा के संबंध में सभी केंद्रों के प्रधानाचार्यों की मंगलवार को राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक जयकरन यादव ने परीक्षा केंद्रों की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त फर्नीचर, प्रकाश व्यवस्था एवं सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं, ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन

उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे पूर्ण रूप से क्रियाशील अवस्था में रहने चाहिए। किसी भी स्थिति में तकनीकी खामी या लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। डीआइओएस ने प्रधानाचार्यों से प्री-बोर्ड परीक्षाओं, प्रयोगात्मक परीक्षाएं, परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम आदि पर वार्ता की। उन्होंने समय से सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने और निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। बैठक में प्रधानाचार्य डॉ. निशांत यादव आदि प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed