फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   UP Board High School-Inter pre board exam will be held from today

Bijnor News: बिजनौर - आज से होगी यूपी बोर्ड हाईस्कूल-इंटर की प्री बोर्ड परीक्षा

Sun, 15 Jan 2023 11:48 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sun, 15 Jan 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
UP Board High School-Inter pre board exam will be held from today
-परीक्षा में सभी विद्यार्थियों का शामिल होना जरूरी
विज्ञापन

-कोरोना काल के बाद बढ़ा प्री बोर्ड परीक्षा का महत्व
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की प्री-बोर्ड परीक्षा आज से शुरू हो रही हैं। ये परीक्षाएं बोर्ड की ओर से जारी माडल पेपर के अनुसार होंगी। कोरोना काल के बाद से प्री बोर्ड परीक्षा का महत्व अधिक हो गया है। जिले में हाईस्कूल व इंटर में करीब 90 हजार विद्यार्थी पंजीकृत हैं।
यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल व इंटर की प्री बोर्ड परीक्षा की तारीखों का एलान करीब 15 दिन पहले कर दिया था। शीत लहर के कारण माध्यमिक विद्यालयों में 11 जनवरी से 14 जनवरी तक का कक्षा नौ से 12 तक का अवकाश घोषित हैं। डीआईओएस कार्यालय के अनुसार प्री बोर्ड परीक्षा तय कार्यक्रम के अनुसार 16 जनवरी से शुरू हैं। परीक्षा 20 जनवरी तक होगी।
विज्ञापन

बताया कि डीआईओएस रामाज्ञा कुमार ने बोर्ड के आदेश के अनुपालन में विद्यालयों को निर्देश दे दिए हैं। प्री बोर्ड परीक्षा हाईस्कूल व इंटर के निर्धारण पाठ्यक्रम से होगी । जिले के 390 माध्यमिक विद्यालयों के करीब 90 हजार हजार विद्यार्थी हाईस्कूल व इंटर में पंजीकृत हैं। सभी विद्यार्थियों को परीक्षा में देनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदल गया है हाईस्कूल का पैटर्न
यूपी बोर्ड वर्ष 2023 की परीक्षा में हाईस्कूल परीक्षा का पेटर्न बदला गया है। हाईस्कूल के विद्यार्थी परीक्षा में पहली बार ओएमआर शीट का प्रयोग करेंगे। साथ ही कुछ सवालों के जवाब कापी अर्थात उत्तर पुस्तिका में लिखने हैं। बोर्ड ने विषयवार पेपर के नमूने जारी किए हैं। जोकि परिषद की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। हाईस्कूल के विद्यार्थियों को इस बात का पता होना चाहिए कि प्रश्नपत्र में ओएमआर शीट तथा उत्तर पुस्तिका पर कौन कौन से सवालों के जवाब देने हैं। ओएमआर शीट कैसे भरनी हैं।

कोरोना काल से प्री बोर्ड परीक्षा का महत्व बढ़ा
कोरोना काल में हाईस्कूल व इंटर की बोर्ड परीक्षा नहीं हुई थी। विद्यार्थियों को अगली कक्षा में जनरल प्रमोशन दिया गया था। विद्यार्थियों को विषय के अंकों का आवंटन विद्यार्थी को अर्द्ध वार्षिक तथा प्री बोर्ड परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर शासन के निर्धारित फार्मूला से किया गया था। पहले प्री बोर्ड परीक्षा औपचारिकता मात्र मानी जाती थी। परंतु कोरोना काल के बाद विद्यालय प्री बोर्ड परीक्षा को लेकर सतर्क है। विद्यार्थी वार्षिक परीक्षा की तरह प्री बोर्ड परीक्षा देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed