फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   UP Board High School, Inter practical examinations will be held from February 2

Bijnor News: यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटर की दो फरवरी से होगी प्रयोगात्मक परीक्षाएं

Tue, 30 Jan 2024 12:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 30 Jan 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
UP Board High School, Inter practical examinations will be held from February 2
बिजनौर। यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं दो फरवरी से शुरू होंगी और नौ फरवरी तक चलेंगी। प्रयोगात्मक परीक्षाएं भी सीसीटीवी कैमरों की नजर में होंगी। इन परीक्षाओं के आयोजन की रिकार्डिंग प्रधानाचार्य डीवीआर में सुरक्षित रखेंगे।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं 22 फरवरी से आरंभ हो रही है। परीक्षाओं नकलविहीन व शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए युद्ध स्तर पर तैयारी चल रही है। इसी क्रम में परीक्षाओं से पहले प्रयोगात्मक परीक्षाएं कराई जाएंगी। बिजनौर जनपद में द्वितीय चरण में दो फरवरी से शुरू हो रही है। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर की ओर से प्रयोगात्मक परीक्षाएं कराने के लिए प्रयोगात्मक परीक्षा के परीक्षक नियुक्त कर दिए गए हैं। जो नियुक्त कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को इस अवधि में प्रयोगात्मक परीक्षा कराने की तिथि की सूचना देंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक रामाज्ञा कुमार ने बताया कि प्रयोगात्मक परीक्षाएं दो फरवरी से होंगी। उनके परीक्षक नियुक्त भी हो गए हैं।
विज्ञापन


-हाईस्कूल की प्रयोगात्मक परीक्षाओं का आंतरिक मूल्यांकन
विभागीय अफसरों के अनुसार हाईस्कूल की प्रयोगात्मक परीक्षाएं गतवर्ष की भांति विद्यालय स्तर पर आन्तरिक मूल्यांकन (प्रोजेक्ट कार्य) के आधार पर सम्पादित कराई जायेंगी। हाईस्कूल के व्यक्तिगत परीक्षार्थी अपने अग्रसारण केन्द्र के प्रधानाचार्य से संपर्क कर प्रयोगात्मक परीक्षा में सम्मिलित हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed