फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   UP Board High School copies checking work completed in Bijnor

Bijnor News: बिजनौर - यूपी बोर्ड हाईस्कूल काॅपियां जांचने का काम पूरा

Mon, 27 Mar 2023 11:36 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 27 Mar 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
UP Board High School copies checking work completed in Bijnor
- 1175 परीक्षकों ने 3,71,943 हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाएं जांची
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं जांचने का काम पूरा हो गया है। दो मूल्यांकन केंद्रों पर हाईस्कूल की 3,71,943 काॅपियां जांची गईं। बीआईसी मूल्यांकन केंद्र पर हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाएं सबसे अधिक जांची गईं। जबकि जीजीआईसी मूल्यांकन केंद्र पर हाईस्कूल के सबसे अधिक विषयों की काॅपियां जांची गईं।



यूपी बोर्ड हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाएं दो केंद्रों पर जांची गईं। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 18 मार्च से शुरू हुआ। शासन से पहले उत्तर पुस्तिका जांचने के लिए एक अप्रैल अर्थात 15 दिन का समय दिया गया था। बाद में इसे 28 मार्च कर दिया। जिले में हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिका तय समय से पहले ही जांच ली गईं। जिला कंट्रोल रूम प्रभारी पवन देवी के अनुसार हाईस्कूल की बोर्ड से आवंटित सभी उत्तर पुस्तिका जांच ली गई हैं। जीजीआईसी मूल्यांकन केंद्र पर बोर्ड से जांचने के लिए हाईस्कूल के 07 विषयों की 1,68,966 उत्तर पुस्तिका आवंटित थीं। बीआईसी मूल्यांकन केंद्र पर हाईस्कूल के 06 विषयों की 2,02,977 उत्तर पुस्तिकाएं आवंटित थीं।
विज्ञापन




दोनों केंद्रों पर आवंटित हाईस्कूल की कुल 3,71,943 उत्तर पुस्तिकाएं जांची गई हैं। हाईस्कूल की काॅपियां जांचने के लिए जीजीआईसी मूल्यांकन केंद्र पर 71 उप प्रधान परीक्षक व 470 सहायक परीक्षक मौजूद रहे। बीआईसी मूल्यांकन केंद्र पर 64 उप प्रधान परीक्षक व 570 सहायक परीक्षक रहे। इस प्रकार कुल 1175 परीक्षकों ने हाईस्कूल पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन







परीक्षार्थी की नकल को लेकर प्रेरणादायक सलाह



शासन ने यूपी बोर्ड की परीक्षा नकलविहीन कराने के लिए पूरी ताकत लगाई। मूल्यांकन के दौरान कॉपी में एक छात्र ने नकल को लेकर टिप्पणी की है। उसने काॅपी में लिखा कि वह दूसरे साल परीक्षा दे रहा है, पिछले साल भी नकलविहीन परीक्षा थी। इस साल भी पूरी चौकसी रही। लगता है अब नकल का जमाना लद गया है। मेरी सभी छात्रों से अपील है कि वे अब नकल के सहारे पास होने का सपना भुला दें। मेहनत से पढ़ाई करके ही पास हो सकते हैं। जयहिंद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed