{"_id":"64b59170cc15f7c2cb0358d7","slug":"up-board-exam-form-filling-date-announced-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-7177-2023-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: यूपी बोर्ड के परीक्षा फार्म भरने की तारीख घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: यूपी बोर्ड के परीक्षा फार्म भरने की तारीख घोषित
Tue, 18 Jul 2023 12:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Tue, 18 Jul 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
-यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर आनलाइन भरे जाएंगे फॉर्म
बिजनौर। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटर की वर्ष 2024 की परीक्षा के संस्थागत तथा व्यक्तिगत फाॅर्म भरने की तारीख घोषित कर दी गई है। फाॅर्म भरने की पूरी प्रक्रिया आनलाइन होगी। बोर्ड ने संस्थागत छात्र-छात्राओं की परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि भी तय कर दी है।
बोर्ड सचिव द्वारा जारी निर्देश के अनुसार विद्यालयों में 05 अगस्त तक ही कक्षा 10 और 12 में दाखिला होंगे। छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन फाॅर्म भरकर यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड करने होंगे। अर्ह छात्र-छात्राओं की परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त तय की गई है। इसके बाद 100 रुपये प्रति छात्र विलंब शुल्क लिया जाएगा। विद्यालयों से कहा गया है कि परिषद की वेबसाइट पर छात्र-छात्राओं के फॉर्म और शैक्षिक विवरण 21 अगस्त से 31 अगस्त तक चैक कर लें। यदि कोई त्रुटि मिलती है तो 01 सितंबर से 10 सितंबर तक संशोधन कर लें।
विवरण में गलती पर विद्यालय जिम्मेदार
छात्रों का परिषद की वेबसाइट पर नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जन्म तिथि, फोटो आदि अंकित होने चाहिएं। बोर्ड के निर्देश हैं कि विद्यालय छात्र-छात्राओं का शैक्षिक विवरण अच्छी तरह से चैक करें। किसी भी प्रकार की गलती के लिए विद्यालय जिम्मेदार होंगे। डीआईओएस रामाज्ञा कुमार के अनुसार सभी 387 विद्यालयों को दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
ये है परीक्षा शुल्क
बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा शुल्क भी तय कर दी है। हाईस्कूल संस्थागत छात्र की परीक्षा शुल्क 500 और व्यक्तिगत छात्र की परीक्षा शुल्क 706 रुपये है। इंटर संस्थागत छात्रों की परीक्षा शुल्क 600 रुपये और व्यक्तिगत छात्रों की परीक्षा शुल्क 806 रुपये रखी गई है।