फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   UP Board Exam: Evaluation will be done under police supervision

यूपी बोर्ड परीक्षा : पुलिस की निगरानी में होगा मूूल्यांकन

Fri, 17 Mar 2023 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 17 Mar 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
UP Board Exam: Evaluation will be done under police supervision
- पुलिस की खुफिया इकाई रहेगी सक्रिय, मनमानी नहीं कर पाएंगे परीक्षक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। इस बार यूपी बोर्ड परीक्षा के मूल्यांकन केंद्रों पर पुलिस का पहरा रहेगा। पुलिस की खुफिया इकाई को भी निगरानी करने का जिम्मा सौंपा गया है। इसके लिए बोर्ड ने स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती करने के साथ उनके कर्तव्यों का निर्धारण कर दिया है। बोर्ड की समय से पहले केंद्र छोड़ने वाले परीक्षकों पर अंकुश लगाने की तैयारी है।
यूपी बोर्ड परीक्षा की हाईस्कूल व इंटर की काॅपी जांचने का काम 18 मार्च से शुरू होने वाला है। जिले में तीन मूल्यांकन केंद्र हैं। हाईस्कूल व इंटर की करीब साढ़े छह लाख कॉपियां जांची जाएंगी। जिनमें इंटर की करीब ढाई लाख और हाईस्कूल की करीब चार लाख कॉपियां शामिल हैं। इंटर की कॉपियां जांचने के लिए 936 परीक्षक हैं। हाईस्कूल की काॅपियां जांचने के लिए 1624 परीक्षक लगाए गए हैं।
विज्ञापन

शासन ने इसके लिए पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं। सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक मूल्यांकन होगा। मूल्यांकन केंद्र पर इस बार पुलिस भी तैनात रहेगी। पुलिस की खुफिया इकाई भी निगरानी करेगी। शासन को हर केंद्र की रोजाना गोपनीय रिपोर्ट जाएगी। शासन के सामने इस तरह की शिकायत आती रही है कि कतिपय परीक्षक कोठार से मनमाना बंडल आवंटित कराते हैं। दस-बीस काॅपियां जांचकर खानापूर्ति कर चले जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन ने इस पर अंकुश लगाने के लिए मूल्यांकन केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात करने के निर्देश दिए हैं। स्टेटिक मजिस्ट्रेट मूल्यांकन अवधि में केंद्रों पर रहेंगे। साथ ही स्टेटिक मजिस्ट्रेटों के दायित्वों का भी निर्धारण कर दिया है। उप प्रधान परीक्षकों को आज मूल्यांकन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इंटर के 95 उप प्रधान परीक्षक तथा हाईस्कूल के 148 उप प्रधान परीक्षक प्रशिक्षण लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed