फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   UP: BJP Mandal President slapped the police inspector in the police station in Bijnor

UP: बिजनाैर में भाजपा मंडल अध्यक्ष ने थाने में दरोगा को जड़ा थप्पड़, गाली-गलाैज व मारपीट

Sat, 15 Mar 2025 12:06 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 15 Mar 2025 12:06 PM IST
सार

बिजनाैर जनपद के शेरकोट थाने में बढ़ापुर के भाजपा मंडल अध्यक्ष ने दरोगा को थाने में थप्पड़ जड़ डाला। मामले में भाजपा मंडल अध्यक्ष सहित दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।

विज्ञापन
UP: BJP Mandal President slapped the police inspector in the police station in Bijnor
थाने में जमा लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनाैर जनपद के शेरकोट थानाक्षेत्र में मारपीट के आरोपियों को मेडिकल के लिए भेजे जाने का विरोध करते हुए दो ग्रामीणों ने थाने में ही ड्यूटी पर तैनात दरोगा साथ गाली-गलौज कर मारपीट की। दरोगा की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों में बढ़ापुर भाजपा मंडल अध्यक्ष भीम सिंह सैनी उर्फ सचिन शामिल हैं।
विज्ञापन


उपनिरीक्षक विजेंद्र सिंह ने अपनी ओर से दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि गांव परमावाला निवासी प्रमोद पुत्र प्रेम सिंह आदि तीन लोग आपस मे झगड़ा कर थाने आए थे, जिनके साथ अन्य व्यक्ति भी आए थे। पुलिस द्वारा इन आरोपियों को मेडिकल के लिए ले जाया जा रहा था। इसी दाैरान ग्रामीणों ने इसका विरोध कर दिया।
विज्ञापन

बताया गया कि भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष बढ़ापुर गांव परमावाला निवासी भीम सिंह सैनी पुत्र वीर सिंह व उसके साथी रूपचंद पुत्र खूब सिंह ने मेडिकल नहीं होने देने का विरोध किया। उन्हें देख लेने की धमकी लगे। आरोप है कि एसआई द्वारा मना किये जाने पर दोनों ने थाने में ही एसआई के साथ न केवल गाली-गलौज की साथ ही दरोगा को थप्पड़ जड़ दिया।  

पुलिस ने इस मामले में दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की। उधर घटना की जानकारी होने पर भाजपा पदाधिकारी शेरकोट मंडल अध्यक्ष विजयपाल सैनी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष धर्मवीर सिंह, अभिषेक कोहली,  कामेश्वर राजपूत,  प्रदीप यादव आदि थाने पहुंचे। आरोप है कि पुलिस ने इन पदाधिकारियों के साथ अभद्रता की।

कार्यकर्ताओं ने घटना से भाजपा विधायक बढापुर सुशांत सिंह को अवगत कराया। विधायक कार्यकर्ताओं के साथ धामपुर गेस्टहाउस पहुंचे। पुलिस अधीक्षक बिजनौर अभिषेक झा भी गेस्टहाउस पर आ गए। काफी देर तक चली वार्तालाप के बाद दोनों को लिखा-पढ़ी किए जाने के बाद थाने से जमानत पर छोड़ दिया गया ।

जांच के बाद की जाएगी आरोपियों पर कार्रवाई 
वहीं एसपी पूर्वी धर्म सिंह ने बताया कि दोनों को नोटिस पर छोड़ दिया गया है। घटना की जांच-पड़ताल कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed