फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   UP: Bijnor police contacted film actors Rajesh Puri and Arun Bakshi, both of them revealed this...

Kidnapping Case: अभिनेता राजेश पुरी और अरुण बख्शी से बिजनौर पुलिस ने साधा संपर्क, दोनों ने किया ये खुलासा

Mon, 16 Dec 2024 06:42 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 16 Dec 2024 06:42 PM IST
सार

एक इंटरव्यू में अभिनेता राजेश पुरी ने बताया कि इवेंट के नाम पर उन्हें 8 सितंबर को दिल्ली बुलाया गया। आरोपियों ने फ्लाइट का टिकट भी बुक कराया और कुछ एडवांस भी दिया था। 

विज्ञापन
UP: Bijnor police contacted film actors Rajesh Puri and Arun Bakshi, both of them revealed this...
राजेश पुरी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अभिनेता मुश्ताक खान और सुनील पाल अपहरण कांड में कार्रवाई चल रही है। अब तक पांच आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। वहीं बिजनौर पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए अभिनेता राजेश पुरी और अरुण बख्शी से संपर्क साध लिया है। राजेश पुरी ने पुलिस से कहा कि उनका भी अपहरण हुआ था। मगर आरोपियों के खिलाफ शिकायत करेंगे या नहीं, यह साफ नहीं किया।

विज्ञापन

UP: Bijnor police contacted film actors Rajesh Puri and Arun Bakshi, both of them revealed this...
अरुण बख्शी - फोटो : अमर उजाला

बिजनौर के गिरोह ने फिल्मी दुनिया के कई कलाकारों का अपहरण करके उनसे फिरौती वसूली। कॉमेडियन सुनील पाल के अपहरण का केस मेरठ पुलिस के पास है, जबकि बिजनौर पुलिस अभिनेता मुश्ताक खान केस में कार्रवाई कर रही है। बिजनौर पुलिस मुश्ताक खान अपहरण कांड में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, बाकी पांच की तलाश की जा रही है।
यह गिरोह इसी अंदाज में तीन महीने पहले अभिनेता राजेश पुरी का अपहरण कर चुका था। इसकी जांच को आगे बढ़ाने के लिए एएसपी सिटी संजीव वाजेपयी ने राजेश पुरी से फोन पर बात की। एएसपी सिटी ने उनसे वारदात की जानकारी ली और कहा कि वे अपनी शिकायत को बिजनौर पुलिस के पास भेज दें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

राजेश पुरी ने एएसपी सिटी से कहा कि उनका अपहरण हुआ था, आरोपी उन्हें मेरठ तक लेकर आए थे। हालांकि फिरौती वसूलने की बात पर राजेश पुरी ने कोई जवाब नहीं दिया। इनके अलावा बिजनौर पुलिस ने अभिनेता अरुण बख्शी से भी फोन पर बात की। उन्होंने पुलिस को बताया कि वे दो बार बिजनौर आ चुके हैं, एक कार्यक्रम में युवाओं को सम्मानित किया गया था। हालांकि इन्होंने अपहरण की बात को नहीं स्वीकारा। 

विज्ञापन

बता दें कि तीन महीना पहले एक इंटरव्यू में अभिनेता राजेश पुरी ने बताया कि एक इवेंट के नाम पर उन्हें 8 सितंबर को दिल्ली बुलाया गया। आरोपियों ने फ्लाइट का टिकट भी बुक कराया और इवेंट में शामिल होने की फीस का कुछ एडवांस गूगल पे किया। दिल्ली एयरपोर्ट पर उन्हें रिसीव किया। इसके बाद गाड़ी एक शिकंजी प्वाइंट पर पहुंची, जहां पहले से खड़ी बिना नंबर की गाड़ी में उन्हें बैठा लिया गया। इसके बाद गाड़ी यमुना को पार करते हुए मेरठ की तरफ बढ़ी। मेरठ से दस किलोमीटर पहले आरोपियों ने उन्हें एक ढाबे पर खाना खिलाया और नाटकीय घटनाक्रम के बीच वापस दिल्ली बॉर्डर छोड़ दिया। सूत्र बतातें हैं कि उनसे भी वसूली हो चुकी थी।

राजेश पुरी की सलाह पर नहीं किया गौर और अभिनेता होते रहे शिकार
सितंबर के महीने में अभिनेता राजेश पुरी का अपहरण हो चुका था। इसका जिक्र उन्होंने इंटरव्यू में करते हुए नए कलाकारों और अन्य अभिनेताओं को अलर्ट किया था। उन्होंने सलाह दी कि किसी इवेंट की बुकिंग में जाने से पहले पूरी जांच पड़ताल कर लें। मगर उनकी सलाह पर किसी ने गौर नहीं किया। यही वजह रही कि उनके बाद मुश्ताक खान और फिर सुनील पाल गिरोह के चंगुल में फंसते चले गए। इतना ही नहीं अभिनेता शक्ति कपूर के अपहरण और वसूली की योजना भी थी। मगर उन्होंने अपनी फीस ज्यादा बता दी।

ये बोले एएसपी सिटी
अभिनेता राजेश पुरी और अरुण बख्शी से फोन पर बात की गई है। राजेश पुरी बोले कि उन्हें लगा था कि अपहरण हो गया है। जबकि अरुण बख्शी ने दो बार बिजनौर आने की बात कही है, मगर अपहरण होने की बात से इंकार किया।
- संजीव वाजपेयी, एएसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed