फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   UP: A massive fire broke out in a pig farm in Bijnor, 120 pigs were burnt alive, screams kept echoing

UP: बिजनौर में पिग फार्म में लगी भयंकर आग, जिंदा जल गए 120 सूकर, रातभर गूंजती रहीं चीखें; लाखों का नुकसान

Fri, 23 Jan 2026 11:33 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 23 Jan 2026 11:33 AM IST
सार

Bijnor News: यूपी के बिजनौर जिले के गांव हादरपुर के जंगल में आकाश कुमार का पिग फार्म है। देर रात दो बजे इस फार्म में अचानक आग लग गई। सूकरों के चिल्लाने की आवाज से पूरा जंगल गूंज उठा। शुक्रवार सुबह सूकरों की जली अधजली लाशों का ढेर लग गया था। 

विज्ञापन
UP: A massive fire broke out in a pig farm in Bijnor, 120 pigs were burnt alive, screams kept echoing
पिग फार्म में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार


विज्ञापन



शहर कोतवाली के गांव हादरपुर में स्थित पिग फार्म में बृहस्पतिवार रात दो बजे आग लग गई। आग लगने से 120 सूकर जिंदा जल गए। सूकरों की मौत से फार्म स्वामी को लाखों का नुकसान हुआ है। पिग फार्म गांव के बाहर जंगल में है, इस कारण आग लगने का देरी से पता चला। 


गांव हादरपुर में स्थित पिग फार्म में देर रात आग लग गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। आग में झुलसे सूकर बुरी तरह चिल्लाते रहे, मगर उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। 
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह तक सब जलकर राख हो चुका था। सूकरों की जली-अधजली लाशें पड़ी थीं। पुलिस को सूचना दी गई। सीओ सिटी संग्राम सिंह ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। सीओ ने बताया कि हादरपुर निवासी आकाश कुमार के पिग फार्म में रात में आग लगने से 120 सूकरों की मौत हुई है। प्रथम दृष्टया शॉट सर्किट होने की वजह से आग लगने की आशंका है। बिजली विभाग और दमकल की टीम भी जांच कर रही हैं। समाचार लिखे जाने तक सूकर मालिक की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed