{"_id":"6457f9128812e70d8a01afc4","slug":"unseasonal-rain-spoiled-the-appearance-of-more-than-a-hundred-roads-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-2778-2023-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बेमौसम बरसात से बिगाड़ दी सौ से अधिक सड़कों की सूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बेमौसम बरसात से बिगाड़ दी सौ से अधिक सड़कों की सूरत
Mon, 08 May 2023 12:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Mon, 08 May 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
- बिजनौर से फतेहपुर वाया सिरधनी मार्ग की हालत सबसे खराब
- बिजनौर से कंभौर मार्ग भी खस्ताहाल होने से लोग परेशान
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। पिछले दिनों हुई बेमौसम बरसात ने सिर्फ फसलों का ही नुकसान नहीं किया बल्कि सड़कों की सूरत भी बिगाड़ कर रख दी है। जिन सड़कों में मामूली गड्ढे बने हुए थे, अब बरसात के बाद और गहरे हो गए हैं। सौ से अधिक ग्रामीण संपर्क मार्ग अब बदहाल हो गए हैं। जिन पर चलना मुश्किल हो रहा है।
बिजनौर से फतेहपुर वाया सिरधनी मार्ग पर तीस से अधिक गांव हैं। इन गांवों को यह मार्ग जिला मुख्यालय से जोड़ता है। इस सड़क पर चलना दूभर हो गया है। कारण है कि सड़क में गहरे गहरे गड्ढे, इस बारिश से पहले इतनी ज्यादा हालत खराब नहीं थी। लेकिन अब गड्ढ़ों की गहराई और चौड़ाई बढ़ गई है। इस मार्ग की खराबी का आलम ये हो गया है कि अब टेंपो भी बंद हो गए हैं। पहले कई गांव से बिजनौर आने जाने के लिए टेंपो चलते थे, जिन्हें सिर्फ सड़क खराब होने की वजह से बंद कर लिया गया है। ऐसे में जिन लोगों के पास अपनी बाइक या कार नहीं है, उन्हें शहर तक आने के लिए मुश्किल हो रही है। खासकर विद्यार्थियों को ज्यादा दिक्कत है। ये स्कूल कॉलेज आने के लिए भी परेशान रहते हैं।
उधर, कंभौर तक जाने वाला भी रास्ता बेहद खस्ताहाल हो चुका है। इस मार्ग पर गड्ढों में गिरकर लोग चोटिल हो रहे हैं। सिर्फ ये दो मार्ग नहीं बल्कि जिले में सौ से अधिक ग्रामीण संपर्क मार्गाें की हालत खराब हो गई हे।
विज्ञापन
-- -- - वर्जन::
बारिश की वजह से सड़कों में गड्ढे हो गए हैं। ग्रामीण संपर्क मार्ग समेत सौ से अधिक सड़कों में गड्ढे हुए हैं। जिन्हें जल्द ही भरवाया जाएगा। कुछ सड़कों की विशेष मरम्मत भी कराई जाएगी - एसके राव, अधिशासी अभियंता लोनिवि