{"_id":"6aa99dad22d06046a102632f","slug":"unpaved-roads-in-shivpuri-pose-a-problem-forcing-villagers-to-walk-in-mud-bijnor-news-c-27-1-bij1007-190274-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: शिवपुरी में कच्चा मार्ग बना मुसीबत, कीचड़ में चलने को मजबूर ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: शिवपुरी में कच्चा मार्ग बना मुसीबत, कीचड़ में चलने को मजबूर ग्रामीण
विज्ञापन
अफजलगढ़ के गांव शिवपुरी में बस्ती के बीच कच्चा मार्ग में हुआ जलभराव। (पड़ताल के साथ) संवाद
अफजलगढ़। गांव शिवपुरी में बृजेश के घर से धर्मशाला तक करीब 300 मीटर का मार्ग कच्चा है। लगभग 100 मीटर हिस्से में पानी भरा होने से कीचड़ हो गया है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। स्कूली बच्चे भी इसी कीचड़ भरे रास्ते से गुजरने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से शीघ्र मार्ग का निर्माण करवाने की मांग की है।
ग्रामीणों ने बताया कि बृजेश के घर से धर्मशाला तक का 300 मीटर मार्ग कच्चा होने के कारण पानी भर जाता है और कीचड़ हो जाता है। इससे पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। वहीं पानी दूषित होने के कारण मच्छर पनप रहे हैं, जिससे बीमारी फैलने का भी भय है। ग्रामीणों का आरोप है कि अनेक बार जनप्रतिनिधियों, ग्राम प्रधान और विकास विभाग के अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद मार्ग का निर्माण नहीं कराया गया। कहीं भी उनकी सुनवाई नहीं हो रही है।
ग्रामीण राजन चौहान का कहना है कि मार्ग में पानी और कीचड़ होने से आने-जाने में परेशानी हो रही है। फिसलकर गिरने का डर रहता है।
रजत चौहान ने बताया कि कीचड़ के कारण दोपहिया वाहन भी नहीं निकल पा रहे हैं। बाइक बाहर खड़ी कर दूसरी ओर से घूमकर पैदल जाना पड़ता है, जिससे दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। शीघ्र मार्ग का निर्माण होना चाहिए।
विज्ञापन
मोहन सिंह का कहना है कि इसी मार्ग से बच्चों को स्कूल जाना पड़ता है, जो फिसलकर गिरकर चोटिल हो जाते हैं। चुनाव के समय जनप्रतिनिधि आते हैं, वादा कर जाते हैं और चुनाव के बाद भूल जाते हैं। शीघ्र मार्ग का निर्माण होना चाहिए।
महीपाल सिंह ने बताया कि वर्षों से मार्ग कच्चा है। हर साल पानी भर जाता है। इससे आवागमन में दिक्कत के साथ ही मच्छर पनप रहे हैं और बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। कई बार ग्राम प्रधान और बीडीओ से मांग कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। शीघ्र मार्ग बनवाने की दिशा में ठोस कदम उठाया जाना चाहिए।
बीडीओ मनवीर सिंह ने बताया कि उन्हें इस संबंध में जानकारी नहीं है। वह मौके पर टीम भेजकर ग्रामीणों की समस्या का समाधान कराने का प्रयास करेंगे।