फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Union warns movement

यूनियन ने आंदोलन को चेताया

Tue, 28 Mar 2017 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Tue, 28 Mar 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में ई-रिक्शा चालक रजिस्टर्ड व रिक्शा चालक एसोसिएशन ने एआरटीओ विभाग के उत्पीड़न से तंग आकर डीएम जगतराज को अलग-अलग ज्ञापन सौंपे। ई-रिक्शा चालकों ने डीएम से उत्पीडन बंद कराने की मांग की है। समस्या का समाधान नहीं होने पर यूनियन ने आंदोलन की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन

बैटरी रिक्शा चालक एसोसिएशन के चालक सोमवार की सुबह कार्यालय पर एकत्रित हुए। चालक प्रदर्शन करते हुए डीएम कार्यालय पहुंचे और     उन्होंने डीएम जगतराज को ज्ञापन दिया। उन्होंने अवैध ई-रिक्शाओं को जमाकर निशुल्क ई-रिक्शा दिलाने, ई-रिक्शाओं के स्टैंड बनवाने, एआरटीओ द्वारा किसी  भी ई-रिक्शा का चालान  व उत्पीड़न न करनेे आदि मांग डीएम से की। 
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में हाजी दानिश, अबरार अहमद, नानकचंद खेड़ा, बिल्लू, नौशाद व गौतम कुमार आदि मौजूद रहे। वहीं वहीं रिक्शा चालक एसोसिएशन ने ज्ञापन में बताया कि एआरटीओ विभाग जिले में चल रही ई-रिक्शा संचालन को बंद करना चाहते हैं। यूनियन ने डीएम से केंद्र सरकार की अधिसूचना के अनुसार लाइसेंस बनवाने की भी मांग की है। ज्ञापन देने वालों में चंद्रमणि रघुवंशी, तसलीम, नसीम, जफर, नूर, इरशाद, फहीम व हैदर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed