{"_id":"642dba84864f54ea000f8636","slug":"unfit-vehicles-should-not-run-on-the-roads-of-the-district-dm-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-1019-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले की सड़कों पर न दौड़ पाएं अनफिट वाहन : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले की सड़कों पर न दौड़ पाएं अनफिट वाहन : डीएम
Wed, 05 Apr 2023 11:44 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Wed, 05 Apr 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर कलक्ट्रेट में महात्मा विदुर सभागार में जिला सडक सुरक्षा समिति की बैठक लेते डीएम उमेश मिश
- डीएम ने की बुधवार को दुर्घटना बाहुल्य स्थानों की गहन समीक्षा
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने जिले में सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती संख्या पर दुर्घटना बाहुल्य स्थानों की समीक्षा की। उन्होंने सभी संवेदनशील स्थानों पर यातायात प्रतीक चिह्न तथा रिफ्लेक्टर लगवाने के निर्देश दिए। कहा कि सड़क पर कोई अनफिट वाहन संचालित होता हुआ नजर आए, तो तुरंत वाहन को जब्त कर लें और वाहन स्वामियों के खिलाफ कार्रवाई करें।
बुधवार को कलक्ट्रेट में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना एक राष्ट्रीय समस्या का रूप धारण करती जा रही है, जिसको रोकने के यदि उपाय नहीं किए गए, तो यह विकराल रूप धारण कर सकती है। सड़क सुरक्षा समाज के हर व्यक्ति की सुरक्षा व जिंदगी से जुड़ी हुई है। इसलिए यह कार्य प्राथमिकता पर होना चाहिए। कहा कि सड़क दुर्घटनाओं पर अपेक्षित नियंत्रण स्थापित करने के लिए ब्लैक स्पोर्ट्स पर रंबल स्ट्रिप, साइनेज आदि कार्य कराएं।
उन्होंने जिले के राज्य मार्गों पर पुलिस विभाग द्वारा पेट्रोलिंग बढ़ाने तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा चयनित स्थलों पर एम्बुलेंस उपलब्ध रखने के निर्देश दिए। जिससे समय से उपचार मिलने पर घायल व्यक्तियों को बचाया जा सके। एआरटीओ प्रशासन शिव शंकर सिंह ने बताया कि जिले में ब्लैक स्पॉट्स, जिसमें से नेशनल हाईवे, स्टेट हाईवे तथा एमडीआर/ओडीआर पर ब्लैक स्पॉट्स चिह्नित किए गए है।
विज्ञापन
मानक के अनुरूप ही चलें स्कूल वाहन
डीएम ने एआरटीओ, डीआइओएस को निर्देश दिए कि जिले में बिना फिटनेस के स्कूल वाहन संचालित नहीं हो पाए। सभी वाहनों की फिटनेस कराकर उनकी सूची तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण में मानक अनुरूप पाए जाने वाले वाहनों को ही स्कूल के छात्र-छात्राओं को लाने-ले जाने की अनुमति प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक सिटी डाॅ. प्रवीण रंजन, सीएमओ विजय कुमार गोयल, एआरटीओ प्रवर्तन गौरी शंकर ठाकुर, डीआईओएस रामाज्ञा कुमार आदि उपस्थित रहे।