{"_id":"5e1a159b8ebc3e87c430c936","slug":"understand-the-questions-and-answer-them-bijnor-news-mrt4633362166","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटर हिंदी में सवाल का भाव समझकर जवाब लिखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटर हिंदी में सवाल का भाव समझकर जवाब लिखें
विज्ञापन
बिजनौर। प्रशासन अगले सप्ताह से विद्यालयों में छात्रों के पाठ्यक्रम चेकिंग की तैयारी में है। डीआईओएस राजेश कुमार के अनुसार पेपर का पैटर्न बदलने से छात्रों का कोर्स समय से पूरा होना है। चेकिंग के लिए टीम बनाई जा रही हैं।
यूपी बोर्ड परीक्षा का पैटर्न बदल गया है। पेपर एनसीईआरटी आधारित आएंगे। इसलिए शासन ने शैक्षणिक सत्र शुरू होते ही महीनेवार पढ़ाई का पांचांग जारी कर दिया था। शासन को कुछ विद्यालयों में कोर्स पीछे चलने की शिकायत मिल रही थी। डीआईओएस राजेश कुमार ने विद्यालयों से हर हाल में 15 जनवरी तक सभी विषयों के कोर्स पूरे करने को कहा है। बताया कि पाठ्यक्रम का हर विषय महत्वपूर्ण हैं। श्रेणी तथा मेरिट में एक एक अंक कीमती हैं। जीजीआईसी की प्रधानाचार्या एवं इंटर कक्षाओं में हिंदी विषय पढ़ाने वाली निर्मला शर्मा ने बताया कि हिंदी विषय में गणित की तरह पूरे अंक प्राप्त करना आसान हो गया है। जरूरत इस बात की है कि छात्र प्रश्न का भाव समझकर निर्देशों के अनुसार जवाब लिखें। अनाप शनाप लिखकर कापी भरना ठीक नहीं हैं। हिंदी का पेपर 100 नंबर का हैं। इंटर में हिंदी दो प्रकार की है। विज्ञान के छात्रों के लिए सामान्य हिंदी तथा अन्य वर्ग के छात्रों के लिए साहित्यिक हिंदी है। हिंदी के पेपर में संस्कृत भी आती है। संस्कृत में व्याकरण में पूरे नंबर मिलते हैं। सामान्य हिंदी में संस्कृत की व्याकरण कम तथा हिंदी की व्याकरण अधिक आती है। सामान्य हिंदी में मुहावरे, लोकोक्ति वाक्यांश के लिए एक शब्द, संधि, रूप नंबर बटोरने वाले हैं। सवालों का जवाब शब्दों की समय सीमा में दें। लेखकों एवं कवियों का साहित्यिक परिचय 80 शब्दों में लिखें। जीवन परिचय, कृतियां, भाषा शैली बेस्ड लिखने से भरपूर अंक मिलते हैं। पेपर में हिंदी गद्य एवं पद्य साहित्य का इतिहास, वस्तुनिष्ठ प्रश्न पांच पांच अंक, लेखक एवं कवियों का साहित्यिक परिचय पांच पांच अंक, कहानी एवं खंड काव्य पांच पांच अंक, गद्यांश एवं पद्यांश पर आधारित पांच पांच प्रश्न 10-10 अंक के हैं। एनसीईआरटी की किताबों के अंत में दिए सवालों के भाव समझकर अध्ययन करने से अच्छे अंक मिल सकते हैं। पत्र लेखन नियुक्ति पर आधारित, ऋण प्राप्ति हेतु, पर्यावरण से संबंधित होते हैं। इन्हें केंद्रित करके पढ़ना अधिक अंक लाने में सहायक है। निबंध जनसंख्या, शिक्षा, स्वास्थ्य शिक्षा तथा पर्यावरण पर आता है। निबंध लिखते समय विषय को समझकर समसामयिक विषयों पर ध्यान दें। अनुच्छेद बनाकर स्व विचार रखने पर अच्छे अंक मिलते हैं। पेपर का अंक विभाजन ध्यान में रखकर जवाब लिखने पर विशेष योग्यता अंक आसानी से प्राप्त होंगे। डीआईओएस के अनुसार पाठ्यक्रम जांच में दूरस्थ क्षेत्रों को प्राथमिकता देंगे। कक्षाओं में जाकर छात्रों से हर माह पढ़ाए गए कोर्स की जानकारी ली जाएगी। छात्रों की विषयवार कापियां देखी जाएंगी। विभाग को जिले के अधिकांश विद्यालयों में कोर्स पूरा होने की जानकारी मिल रही है। तीन चार दिन में बची कमियां पूरी कर ली जाएंगी।