फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Uncontrolled car hit the bike, two died

Bijnor News: अनियंत्रित कार ने बाइक में मारी टक्कर, दो की मौत

Wed, 28 May 2025 10:51 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 28 May 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled car hit the bike, two died
शेरकोट में सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त कार वीडियो ग्रेव
शेरकोट। शेरकोट में हाईवे 74 पर भनोटी की पुलिया के पास अनियंत्रित कार ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार एक ही गांव के दो लोगों 65 वर्षीय सुरेश और 48 वर्षीय मुन्ने की मौत हो गई। यह दोनों लोग अपने गांव भिक्कावाला से गांव मुबारकपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन

शेरकोट थाना क्षेत्र के गांव भिक्कावाला निवासी मृतक सुरेश के भतीजे नितिन ने बताया कि क्षेत्र के गांव मुबारकपुर में एक वैवाहिक कार्यक्रम का आयोजन था। इसमें उनके चाचा सुरेश और उनके गांव के मुन्ने बाइक से शादी समारोह में शामिल होने के लिए देर शाम करीब 9:30 बजे जा रहे थे।
विज्ञापन

जब वह इस दौरान हाइवे 74 पर भनोटी की पुलिया के निकट पहुंचे तो सामने से तेज गति से आ रही अनियंत्रित कार ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां परीक्षण के दौरान डॉक्टरों ने सुरेश और मुन्ने को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में दो लोगों की मौत से शादी समारोह में में मातम फैल गया। अधिकांश लोग घटना का पता लगने के बाद सरकारी अस्पताल पहुंचे। चालक कर को मौके पर छोड़कर भाग गया । पुलिस ने कर को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। कार चालक क्षेत्र के गांव हाफिजाबाद का बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed