फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Uncle and nephew narrowly escape leopard attack

Bijnor News: गुलदार के हमले में बाल-बाल बचे चाचा-भतीजा

Thu, 01 May 2025 12:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Uncle and nephew narrowly escape leopard attack
नांगलसोती। गांव दिनौड़ी मार्ग की नहर पटरी पर गुलदार ने बाइक पर सवार दो किसानों पर हमले का प्रयास किया। हमले में दोनों किसान बाल-बाल बचे। बाइक के गिरने से एक किसान घायल हो गया।
विज्ञापन

गांव लालपुर मान उर्फ मानपुर निवासी कर्मवीर सिंह मंगलवार देर शाम अपने भतीजे श्रीकांत के साथ बाइक से जंगल जा रहे थे। दिनौड़ी मार्ग स्थित नहर की पटरी पर गुलदार ने पीछे बैठे कर्मवीर सिंह पर हमले का प्रयास किया। हमले में चाचा भतीजे बाल-बाल बचे, लेकिन बाइक अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई। चाचा-भतीजे के शोर मचाने पर गुलदार गन्ने के खेत में घुस गया। बाइक से गिरकर कर्मवीर सिंह घायल हो गए। दोनों किसानों ने बताया कि गुलदार मानपुर के जंगल में कई बार देखा जा चुका है। ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़े की मांग की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed