मातम में बदलीं खुशियां: हादसे में मामा-भांजे की मौत, बेटी की शादी का कार्ड देकर लौट रहा था पिता
Bijnor News : बिजनौर में एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। एक दर्दनाक हादसे में मामा-भांजे की मौत हो गई। बताया गया कि मृतक पिता अपने भांजे के साथ बेटी की शादी का कार्ड देकर लौट रहा था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर में नूरपुर-स्योहारा मार्ग पर गांव मुजाहिदपुर स्थित पुल के पास अज्ञात वाहन से टकराकर बाइक सवार मामा-भांजे की मौत हो गई। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा है।
सोमवार को देर रात स्योहारा थाने के गांव बुढ़नपुर निवासी नरेश (50) पुत्र तन्नू अपने भांजे ललित (19) पुत्र जगदीश निवासी रामखेड़ा स्योहारा के साथ नूरपुर क्षेत्र से अपने गांव बुढ़नपुर लौट रहे थे। उनकी बाइक को गांव मुजाहिदपुर पुल के पास किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें घटनास्थल पर ही नरेश की मौत हो गई, जबकि उसका भांजा ललित गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना पर पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने नरेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर घायल ललित को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूत्रों के अनुसार, जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। मृतक ललित के पिता जगदीश की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: रोचक किस्सा: पाक के प्रथम प्रधानमंत्री भारत में बने थे मंत्री, कौन हैं लियाकत अली, पढ़िए- उनके बारे में सबकुछ
बेटी के शादी के कार्ड बांट कर लौट रहा था नरेश
परिवार में होने वाली शादी की खुशियों को नजर लग गईं। मृतक नरेश की बेटी की शादी 25 दिन बाद होनी है। पिता नरेश अपनी बेटी की शादी के कार्ड नूरपुर क्षेत्र में रिश्तेदार को देकर लौट रहा था। लेकिन होनी को कुछ ओर ही मंजूर था। मामा-भांजे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
यह भी पढ़ें: कौन बनेगा चेहरा: भाजपा का कुमार पर ‘विश्वास’ संभव, मेरठ से इन तीन नामों पर भी चर्चा, आज जारी हो सकती है सूची