फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Unaided laborers stranded for 24 hours at the border of two districts

दो जिलों की सीमा पर 24 घंटे तक फंसे रहे बेबस मजदूर

Mon, 18 May 2020 10:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Unaided laborers stranded for 24 hours at the border of two districts
बिजनौर व मुजफ्फरनगर की सीमा पर रोके गए मजदूरों को खाना और फल वितरण कराते भाकियू के राष्ट्रीय प्रव - फोटो : BIJNOR
दो जिलों की सीमा पर 24 घंटे तक फंसे रहे बेबस मजदूर
विज्ञापन

बिजनौर। प्रदेश सरकार की ओर से मजदूरों के पैदल चलने पर रोक लगाने का खामियाजा कई मजदूर परिवारों को भुगतना पड़ा। मजदूरों को बिजनौर, मुजफ्फरनगर की सीमा पर रोक दिया गया। दोनों जिलों में से कोई भी अधिकारी मजदूरों की सुध लेने को तैैयार नहीं हुआ। मामले का पता लगने पर भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत, युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह मजदूरों के बीच पहुंचे। मजदूरों को खाना खिलाया। इनमें से कुछ मजदूरों को तो केवल संभल ही जाना था। राकेश टिकैत के हस्तक्षेप के बाद दोनों जिलों के डीएम ने एरिया के हिसाब से मजदूरों को अपने पास रख लिया। अब मजदूरों को उनके घर रवाना करने की जिम्मेदारी दोनों जिलों के डीएम ने ली है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद जिलों की सीमाओं को सील करने व मजदूरों के पैदल चलने पर रोक लगा दी गई। इन मजदूरों को बसों व अन्य साधनों से इनके गंतव्यों को भिजवाने के आदेश दिए गए थे। भाकियू के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह के अनुसार अपने घर जाने के लिए हरियाणा और पंजाब से रविवार को बैराज पर पहुंचे मजदूरों को बिजनौर पुलिस ने रोक दिया और जिले की सीमा में नहीं घुसने दिया। मजदूरों ने मुजफ्फरनगर वापस जाने की कोशिश की तो मुजफ्फरनगर पुलिस ने उन्हें नहीं लौटने दिया। 100 से ज्यादा ऐसे मजदूर मुजफ्फरनगर की ओर नहर के पास रविवार से शरण लिए हुए थे। इसके बारे में भाकियू के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह ने राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को बताया। राकेश टिकैत सोमवार दोपहर करीब 12 बजे मजदूरों के बीच पहुंच गए।
विज्ञापन

दिगंबर सिंह मजदूरों को खाना खिलाया। राकेश टिकैत ने मजदूूरों से बात की तो उनमें से ज्यादातर बिहार व कुछ संभल जिले के थे। संभल जिले के मजदूरों ने बताया कि अगर प्रशासन उन्हें न रोकता तो वे अब तक अपने घर पहुंच चुके होते। इस दौरान किसी ने उनके खाने पीने की सुध नहीं ली। राकेश टिकैत ने बिजनौर व मुजफ्फरनगर के डीएम से फोन पर बात की। वार्ता के बाद मुजफ्फरनगर की डीएम ने बिहार के मजदूरों को अपने जिले में बुला लिया। उन्हें बस से बीआईटी कॉलेज ले जाया गया। संभल व अन्य जिलों के मजदूरों के लिए बिजनौर से बस भेजी गई। राकेश टिकैत ने मजदूरों को मास्क बांटे और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए घर जाने को कहा। राकेश टिकैत ने प्रदेश के नेताओं को चेतावनी दी कि मजदूरों को रोका जाए तो उन्हें भेजने की व्यवस्था वहां का प्रशासन करे। किसी मजदूर की साइकिल न छीनी जाए। इस दौरान अतुल कुमार, राजवीर काकरान, अंकित कुमार, दीपक तोमर, विनीत मौर्य आदि मौजूद रहे।

बिजनौर व मुजफ्फरनगर की सीमा पर रोके गए मजदूरों को मॉस्क बांटते भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राक?

बिजनौर व मुजफ्फरनगर की सीमा पर रोके गए मजदूरों को मॉस्क बांटते भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राक?- फोटो : BIJNOR

बिजनौर व मुजफ्फरनगर की सीमा पर रोके गए मजदूरों की समस्या सुनते भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राक?

बिजनौर व मुजफ्फरनगर की सीमा पर रोके गए मजदूरों की समस्या सुनते भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राक?- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed