{"_id":"5d6ac2608ebc3e93c02aee53","slug":"ultimatum-ended-mills-did-not-pay-508-crores-bijnor-news-mrt44098186","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"योगी आदित्यनाथ के आदेश चीनी मिलों ने रखे ताक पर, अल्टीमेटम खत्म, नहीं किया 508 करोड़ का भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी आदित्यनाथ के आदेश चीनी मिलों ने रखे ताक पर, अल्टीमेटम खत्म, नहीं किया 508 करोड़ का भुगतान
Sun, 01 Sep 2019 10:59 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2019 10:59 AM IST
विज्ञापन
सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर जिले की चीनी मिलों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेशों को ताक पर रख दिया है। 31 अगस्त तक शत प्रतिशत गन्ना भुगतान के आदेश के बाद भी मिलों ने 508 करोड़ का भुगतान नहीं दिया है। इसमें नजीबाबाद की सहकारी चीनी मिल का बकाया भी शामिल है।
गन्ना भुगतान के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा अनेक प्रयास किए जा रहे हैं। बीते पेराई सत्र के गन्ना भुगतान के लिए केंद्र सरकार ने चीनी मिलों को सॉफ्ट लोन तक दिया था। इसके अलावा भुगतान करने के लिए चीनी मिलों ने बैंकों में चीनी गिरवी रखकर सीसीएल भी बनवाई थी। लेकिन इसके बाद भी भुगतान नहीं हो पा रहा था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले महीने 31 अगस्त तक मिलों से शत प्रतिशत गन्ना भुगतान कराने की घोषणा की थी।

शासन ने 31 अगस्त तक गन्ना भुगतान का शेड्यूल भी चीनी मिलों से मांग लिया था। जिन चीनी मिलों ने शेड्यूल के अनुसार भुगतान नहीं किया था उन्हें डीएम की ओर से नोटिस भी जारी किए गए थे। लेकिन इसके बाद भी चीनी मिलों ने 31 अगस्त तक शत प्रतिशत गन्ना भुगतान नहीं किया है। मिलों पर किसानों का 508 करोड़ रुपया बकाया है। हाल यह है कि सहकारी क्षेत्र की नजीबाबाद चीनी मिल ने भी शत प्रतिशत भुगतान नहीं किया है। नजीबाबाद चीनी मिल पर पौने चार करोड़ रुपया बकाया है।
यह भी पढ़ें: मौसम का मिजाज: बूंदाबांदी से भी कम नहीं हुआ उमस का असर, आज बारिश के आसार
भुगतान के लिए आरपार की होगी लड़ाई
भाकियू जिलाध्यक्ष दिगंबर सिंह के अनुसार चीनी मिल मालिकों ने दिखा दिया है कि मुख्यमंत्री के आदेश उनके लिए कोई मायने नहीं रखते हैं। नौ सितंबर को कलक्ट्रेट में आंदोलन होगा। भुगतान के लिए आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। किसान अधिक से अधिक संख्या में कलक्ट्रेट पहुंचे। जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह के अनुसार चीनी मिलों की भुगतान की स्थिति के बारे में शासन को अवगत करा दिया गया है। शासन के आदेशों पर अगली कार्रवाई की जाएगी।
चीनी मिल गन्ना खरीद भुगतान बकाया
धामपुर 675.93 618.55 57.38
स्योहारा 594.42 542.25 52.17
बिलाई 399.55 219.87 179.67
बहादरपुर 326.29 326.29 00
बरकातपुर 362.77 302.26 60.50
बुंदकी 333.76 333.76 00
चांदपुर 180.26 78.61 101.64
बिजनौर 110.83 57.49 53.33
नजीबाबाद 153.06 149.31 3.75
कुल 3036.92 2628.45 508.47
नोट : आंकड़े गन्ना विभाग से लिए गए हैं।